विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: भाजपा के विद्रोही किशोरी लाल कांग्रेस में हुए शामिल, CM सुक्‍खू की मौजूदगी में थामा पार्टी का हाथ

Published: Thu, 02 May 2024 07:34 PM (IST)

Himachal News हिमाचल प्रदेश के भाजपा के आनी विधायक किशोरी लाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। किशोरी लाल ...और पढ़ें

भाजपा के विद्रोही किशोरी लाल कांग्रेस में हुए शामिल
भाजपा के विद्रोही किशोरी लाल कांग्रेस में हुए शामिल

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक किशोरी लाल (Kishori Lal Joins Congress) ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में गुरुवार देर सांय वह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की उपस्थिति में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ दर्जनों कार्यकता भी थे जिन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

किशोरी लाल 2017 में भाजपा टिकट से लड़े थे चुनाव

किशोरी लाल ने वर्ष 2017 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था और जीत हासिलक थी। इस चुनाव में उन्हें 30559 वोट मिले थे जो कुल वोट का 50.28 प्रतिशत था। 2022 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर लोकेंद्र कुमार को चुनावी मैदान में उतारा था।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'हिमाचल को दूसरा घर कहने वाले ने आपदा में मूंद ली आंखें...', प्रतिभा सिंह ने PM मोदी पर साधा निशाना

टिकट न मिलने से नाराज किशोरी लाल ने पार्टी छोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। इस चुनाव में उन्हें केवल 6869 ही वोट मिले थे। किशोरी लाल ने जब पार्टी छोड़ी थी तो उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो एक साल पहले तक संगठन, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों को गालियां देता है।

पार्टी को मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि किशोरी लाल के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी चारों सीटों के अलावा 6 सीटों पर हो रहे उप चुनाव में भी जीत हासिल कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'दुनिया का बड़े से बड़ा नेता मोदी की ओर खिंचा चला आता है', जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल में चल रही दुख की सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।