Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: 22 जनवरी के इंतजार में हिमाचल, शिमला से सैकड़ों लोगों को रामनगरी ले जाएगी भाजपा

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 04:59 PM (IST)

    Ram Mandir भारतीय जनता पार्टी शिमला जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय दीप कमल चक्कर में किया गया। जिसमें विशेष रूप से संसदीय क्षेत्र शिम ...और पढ़ें

    पार्टी कार्यकर्ता बूथ पर केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों बारे जानकारी देगी।
    पार्टी कार्यकर्ता बूथ पर केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों बारे जानकारी देगी।

    HighLights

    1. भाजपा की बैठक में अयोध्या में मनाए जाने वाले भव्य समारोह में भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया
    2. शिमला के प्रभारी डॉ राजीव सेजल, सह-प्रभारी संजय सूद, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने शिरकत की।

    जागरण संवाददाता, शिमला। भारतीय जनता पार्टी शिमला जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय दीप कमल चक्कर में किया गया। जिसमें विशेष रूप से संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी डॉ राजीव सेजल, सह-प्रभारी संजय सूद, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने शिरकत की।

    केंद्र ने दी नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी

    बैठक में जिला भाजपा के तीन मंडलों से रामजन्मभूमि पर अयोध्या में मनाए जाने वाले भव्य समारोह में भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने पर विचार किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने कहा कि भाजपा जिला शिमला से भारी संख्या में लोग अयोध्या जाएंगे। इसके अतिरिक्त आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा संगठनात्मक जिला शिमला से भाजपा को लीड दिलाना प्रमुख लक्ष्य है जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ पर केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों बारे जानकारी देगी।

    तीन मंडलों के अध्यक्ष रहे मौजूद

    उन्होने कहा कि विश्व कर्मा योजना में अपेक्षित लोगों को जोड़ना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को हर बूथ पर कार्यकर्ता के साथ सुनने बारे बैठक में भाजपा पदाधिकारियों को टिप्स दिए। बैठक में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, मीडिया प्रभारी करण नंदा, संजीव देष्टा, प्रेम चैहान, राजीव पंडित, शिमला जिला से प्रदेश के पदाधिकारी, सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला सदस्य, सभी मोर्चो और प्रकोष्ठों के जिला पदाधिकारी, तीनों मण्डलों के अध्यक्ष मौजूद रहें।

    यह भी पढ़ें- Fierce Fire in Jalandhar: जालंधर-अमृतसर NH पर लगी भयानक आग, धूं-धूं कर जलीं आधा दर्जन लग्‍जरी गाड़ियां; मचा हडकंप

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे सोलन के बाबा अमरदेव, रामलला की नगरी में करेंगे अश्वमेध यज्ञ; 18 दिनों तक चलेगा महायज्ञ

    खबरें और भी