Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: हिमाचल में कैसा रहेगा आज का मौसम? तापमान बढ़ने की उम्मीद, पहाड़ों पर भी महसूस होगी गर्मी

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 07:00 AM (IST)

    मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने 7 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में साफ मौसम और तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। शनिवार को तेज धूप के कारण तापमान बढ़ा, जि ...और पढ़ें

    7 मार्च तक हिमाचल में साफ रहेगा मौसम (फाइल फोटो)

    7 मार्च तक हिमाचल में साफ रहेगा मौसम (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 7 मार्च तक हिमाचल में साफ रहेगा मौसम

    2. तापमान में वृद्धि से गर्मी का अहसास बढ़ेगा

    3. कम वर्षा से कृषि-बागवानी पर असर

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने सात मार्च तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इससे तापमान में वृद्धि की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। तापमान बढ़ने से मैदानों के साथ पहाड़ों में भी गर्मी महसूस की जाने लगी है।

    नाहन में वर्ष 2024 के बाद शनिवार को फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा। नाहन में दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि के साथ तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2025 में 24.8 व 2024 में 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    कांगड़ा में सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया। फरवरी में सामान्य से 85 से 90 प्रतिशत कम वर्षा होने के कारण कृषि और बागवानी पर असर हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सेऊबाग में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चलीं।

    इन दिनों न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 2.7, कुकुमसेरी में माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

    शनिवार को प्रमुख स्थानों का तापमान

    स्थान न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
    शिमला 9.0 17.9
    सुंदरनगर 9.9 27.5
    भुंतर 7.2 25.0
    कल्पा 0.2 15.0
    धर्मशाला 10.5 23.1
    ऊना 10.7 30.8
    नाहन 11.9 26.2
    केलंग -2.7 8.0
    सोलन 7.5 24.0

    खबरें और भी