विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली से पहले मिलेगा एरियर, हिमाचल के किस पेंशनर को मिलेगा कितना पैसा? CM की घोषणा के बाद समझें पूरा गणित

By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 21 Sep 2026 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 07:04 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के लाखों पेंशनरों को दिवाली से पहले एरियर भुगतान की घोषणा की है। पेंशनर्स को एरियर अक्टूबर में मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुक्खू ने लाखों पेंशनरों के लिए एरियर भुगतान की घोषणा की।

  2. क्लास-3 पेंशनरों को 30%, क्लास-1 व 2 को 15% एरियर मिलेगा।

  3. एरियर का भुगतान अक्टूबर में किया जाएगा, 2016-2022 अवधि का।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के लाखों पेंशनरों को गुड न्यूज दी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि एक जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-3 पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 30 प्रतिशत और क्लास-1 व क्लास-2 पेंशनरों को 15 प्रतिशत एरियर अक्टूबर में दिया जाएगा। राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह एलान किया।

किसे कितना लाभ होगा

क्लास-1 व 2 श्रेणी के कर्मचारियों को न्यूपतम 50 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। जिनकी सेवानिवृति 2021 में हुई है, उन्हें कम पैसा मिलेगा, जबकि 2016 में जो सेवानिवृत हुए हैं, उन्हें ज्यादा पैसा मिलेगा। इसी तरह क्लास-3 में भी कम से कम 1-1 लाख प्रति पेंशनर को यह लाभ मिलेगा।

हिमाचल में 1.91 लाख पेंशनर

हिमाचल में 1 लाख 91 हजार पेंशनर है। वर्ष 2016 से 2022 करीब 39 हजार कर्मचारी सेवानिवृत हुए हैं। पिछले काफी समय से इनकी यह मांग थी। सरकार ने इससे पहले 15 अगस्त के मौके पर भी इन्हें वित्तीय लाभ दिया था।

महंगाई भत्ता भी देगी सरकार

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समय-समय पर कर्मचारियों और पेंशनरों को वित्तीय लाभ जारी करती रही है और आने वाले समय में महंगाई भत्ते की एक और किस्त जारी करने पर भी विचार कर रही है।

पुरानी पेंशन बहाली को बताया कर्मचारियों के हित में फैसला

सुक्खू ने कहा कि पेंशनरों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना बहाल की, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी सम्मानजनक जीवन जी सकें।

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर भुगतान की घोषणा; कर्मचारियों की भी हैप्पी दिवाली होगी