Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'श्रीराम मंदिर में पैसे की नहीं, आस्था की चोरी', CM सुक्खू का भाजपा पर निशाना; बोले- नीयत व भावना शुद्ध होना जरूरी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 07 Jul 2026 02:26 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिमला के राम मंदिर में दर्शन कर अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी पर भाजपा पर निशाना साधा। यह केवल पैसों की नहीं, बल् ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व अन्य नेता जाखू मंदिर में माथा टेकते हुए।

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व अन्य नेता जाखू मंदिर में माथा टेकते हुए।

    HighLights

    1. सीएम सुक्खू ने शिमला राम मंदिर में दर्शन किए, कीर्तन में भाग लिया।

    2. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी को आस्था की चोरी बताया।

    3. भाजपा पर राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, शिमला। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शिमला स्थित राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए, माथा टेका और कीर्तन में भाग लिया। इस दौरान मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था भी मौजूद रहे।

    मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर लोगों ने अपनी श्रद्धा और आस्था से दान दिया था। यदि उस चढ़ावे में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो यह केवल पैसों की नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की चोरी है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें, जो उनके नाम पर राजनीति या चंदा जुटाने का काम करते हैं।

    सुक्खू बोले- तब मैंने भी दिया था चंदा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में चंदा एकत्र किया जा रहा था, तब वह विधायक थे और उन्होंने भी अपनी ओर से योगदान दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया था, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे दिन का अवकाश दिया था।

    भगवान राम के आदर्शों की मूल भावना अपनाने का प्रयास

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भगवान राम के आदर्शों और हिंदू संस्कृति की मूल भावना को अपनाने का प्रयास कर रही है, जो सभी धर्मों और सभी लोगों के सम्मान की शिक्षा देती है।

    जो राम भक्त वह उनके नाम पर राजनीति नहीं करते

    उन्होंने कहा कि जो वास्तव में भगवान राम के भक्त हैं, वे उनके नाम पर राजनीति नहीं करते। मंत्रिमंडल ने राम मंदिर में प्रार्थना की कि भगवान उन लोगों को सद्बुद्धि दें जो राम के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। कथित चढ़ावा प्रकरण की जांच के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून अपना काम करेगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात लोगों की नीयत और भावना का शुद्ध होना है।

    खबरें और भी

    भाजपा अध्यक्ष को दी नसीहत

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी भगवान राम में उतनी ही श्रद्धा रखते हैं और उनके बताए सत्य एवं ईमानदारी के मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपने आदर्शों और कार्यशैली पर आत्ममंथन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार रामराज्य की भावना के अनुरूप ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है, जिनका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है।

    यह भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिमाचल कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू ने शिमला में भगवान राम की पूजा अर्चना की