Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Sukhu Delhi Visit: आज दिल्ली जाएंगे सीएम सुक्खू, दिल्ली में आयोजित होने वाली कार्य समिति बैठक में होंगे शामिल

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 07:56 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री (CM Sukhu Delhi Visit) वहां कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में ...और पढ़ें

    हिमाचल में लोकसभा और उपचुनाव से पहले सरकार के सामने संकट खड़ा हो गया था। (Photo Jagran)
    हिमाचल में लोकसभा और उपचुनाव से पहले सरकार के सामने संकट खड़ा हो गया था। (Photo Jagran)

    HighLights

    1. कार्य समिति बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह
    2. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली पहुंचे
    3. सीएम सुक्खू सुबह शिमला से चंडीगढ़ और चंडीगढ से दिल्ली जाएंगे

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu Visit Delhi) लोकसभा व विधानसभा उप चुनाव के उपरांत शनिवार यानी आज दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू वहां पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। वह सुबह शिमला से चंडीगढ़ और चंडीगढ से दिल्ली जाएंगे।

    दिल्ली में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री भी दिल्ली में होंगे।

    प्रतिभा सिंह दिल्ली चली गई हैं और मुकेश भी दिल्ली जा रहे हैं। कार्यसमिति की बैठक में भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी। पिछले एक दशक बाद कांग्रेस आलाकमान मजबूत स्थिति में है और राजनीतिक समीकरण बिल्कुल बदल चुके हैं।

    कांग्रेस के पास 38 सीटें

    प्रदेश में कांग्रेस सरकार है और यहां पर भी लोकसभा और उपचुनाव से पहले सरकार के सामने संकट खड़ा हो गया था। मामला आलाकमान के ध्यान में है और उन्होंने एक समन्वय समिति भी बनाकर रखी है।

    क्या यह समन्वय समिति आगे भी काम करेगी, इसपर जल्दी ही निर्णय होगा या फिर पहले की तरह सब कुछ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ में सब होगा। प्रदेश में अब सरकार के सामने किसी तरह का कोई संकट नहीं है, क्योंकि उप चुनाव में पार्टी को चार सीटें मिली हैं और कांग्रेस विधायकों की संख्या 38 हो चुकी है। ऐसे में एक मामला अभी जरूर अदालत में है जिसमें सीपीएस को लेकर निर्णय होना है।

    12 जून को छह विधायकों की शपथ

    12 जून को छह सीटों पर विधानसभा उपचुनाव जीतकर आए विधायकों की शपथ होगी। शपथ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दिलाएंगे। शपथ लेने वालों में सुधीर शर्मा, राकेश कालिया, इंद्रदत्त लखनपाल, विवेक शर्मा, कैप्टन रणजीत सिंह राणा व अनुराधा राणा शामिल है। सुबह शपथ ग्रहण होने के बाद दोपहर बाद होटल पीटरहाफ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में नए विधायकों का परिचय करवाया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut से बदसलूकी करने वाली CISF महिला कॉन्‍स्‍टेबल पर मोहाली पुलिस का एक्‍शन, इन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज