Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Pradesh News: 'प्रदेश की जनता से मेरा कमिटमेंट कि...', सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की कर दी भविष्यवाणी

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 04:26 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने जन्मदिन पर प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि वो प्रदेश में सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए और जनकल्याणका ...और पढ़ें

    सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की कर दी भविष्यवाणी।
    सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की कर दी भविष्यवाणी।

    डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश के लोगों से प्रदेश के हितों को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से मेरा कमिटमेंट है कि हम सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाएंगे। साथ ही साल 2032 तक हिमाचल को देश का सबसे समृद्धशाली और अमीर राज्य बनाएंगे।

    सीएम सुक्खू ने कहा कि अभी आपदा की चुनौती थी अब राजनीतिक चुनौती आई है। जो कानून के दायरे में होता है उसका हम कानून के हिसाब से समाधान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित तौर पर हमारी सरकार की 15 महीने की जो परफॉर्मेंस रही है उसमें 75 लाख की जनसंख्या का भी ख्याल रखा है और आगे भी रखेंगे।

    ये भी पढ़ें: Himachal By Election: हिमाचल में उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, छह सीटों पर कांग्रेस के बागी विधायकों को दिया मौका

    जयराम सरकार की कमियों को किया सही- सीएम सुक्खू

    उन्होंने आगे कहा कि हमने ईमानदारी और पारदर्शिता से अपनी सरकार बनाई है और 2200 करोड़ का राजस्व आवंटित किया वो हमने जनता में बांटा है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली जयराम सरकार में जो कमियां थी। वो हमने जनता, मंत्रिमंडल और विधायकों के सहयोग से हमने दो साल में राजस्व को बांटा है।

    विपक्ष न करे लोकतंत्र की हत्या- सीएम सुक्खू

    उन्होंने विपक्ष को सुझाव देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र को रहने दें। प्रदेश में लोकतंत्र को जिंदा रहने दीजिए, उसकी हत्या मत करो।

    ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के परदादा भी रह चुके हैं विधायक, हाईप्रोफाइल सीट मंडी से है काफी पुराना नाता

    खबरें और भी