Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुबई के दौरे पर रहेंगे CM सुक्खू, पर्यटन विभाग में निवेश पर रहेगा जोर; हिमाचल विकास के लिए इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 09:55 AM (IST)

    CM Sukhu Visit Dubai हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि आय राज्य से बाहर नहीं जानी चाहिए। प्रदेश में निवेश बढ़ने से आ ...और पढ़ें

    दुबई के दौरे पर रहेंगे CM सुक्खू, पर्यटन विभाग में निवेश पर रहेगा जोर
    दुबई के दौरे पर रहेंगे CM सुक्खू, पर्यटन विभाग में निवेश पर रहेगा जोर

    HighLights

    1. दुबई के दो दिवसयी दौरे पर रहेंगे CM सुक्खू
    2. पर्यटन विभाग में निवेश पर रहेगा जोर
    3. दुबई में चार-पांच सेक्टरों पर निवेश पर बात होगी

    राज्य ब्यूरो, शिमला। CM Sukhu Visit Dubai: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि आय राज्य से बाहर नहीं जानी चाहिए। प्रदेश में निवेश बढ़ने से आय बढ़ेगी।

    उन्होंने कहा कि मैं दो दिवसीय दौरे के लिए दुबई जा रहा हूं और जहां पर पर्यटन के क्षेत्र में निवेश पर सबसे महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। इसके अतिरिक्त हरित औद्योगिक निवेश, ऊर्जा क्षेत्र, सूचना प्रोद्योगिकी पर निवेश के समझौतों को धरातल पर उतारने के प्रयास होंगे।

    14 और 15 दिसंबर को दुबई दौरे पर रहेंगे सीएम सुक्खू

    14 व 15 दिसंबर को दुबई दौरे पर रहेंगे। जिसके लिए मैं और पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली सहित कुछ लोगों का प्रतिनिधिमंडल दुबई दौरे पर जा रहा है।

    जहां से 16 दिसंबर को स्वदेश लौटेंगे। हिमाचल को 2027 तक देश का सबसे अमीर राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरित औद्योगिक निवेश लाने के लिए दुबई जाएंगे।

    दुबई हरित औद्योगिक निवेश के लिए दूसरे देशों का ले रहा स्थान

    मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दुबई दौरे को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुंबई में फार्मा एक्सपो-2023 में प्रदेश के लिए दस हजार करोड़ से अधिक का निवेश आया था, उसके बाद पहला मौका होगा कि विदेशी धरती से प्रदेश में पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आएगा। ऐसा माना जा रहा है कि दुबई हरित औद्योगिक निवेश करने के लिए दूसरे देशों में स्थान तलाश रहा है।

    हिमाचल के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करेगा यूएई

    संभवत: यूएई के लिए हिमाचल प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश करने वाला बड़ा भागीदार देश होगा। इसके अतिरिक्त दुबई के निवेशक पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने के इच्छुक हैं। प्रदेश सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में निवेशकों के लिए धारा-118 में निवेश करने वालों के लिए विशेष प्रविधान किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal: हिमाचल में इसी साल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम सुक्खू ने किया एलान; तीन पद चल रहे खाली


    दुबई से लौटते ही शीतकालीन सत्र में शामिल होंगे सीएम सुक्खू

    दुबई दौरे पर मुख्यमंत्री सुखविंरद सिंह सुक्खू के साथ पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा के अतिरिक्त चार आईएएस अधिकारी भी साथ जाएंगे।

    दुबई जाने का कार्यक्रम 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक रहेगा। उसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला लौटकर अगले दिन धर्मशाला में आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। दुबई में वहां के निवेशकों के साथ बैठक करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: प्रदेश के तीन शहरों को CM सुक्खू देंगे बड़ी सौगात, 65 करोड़ रुपये से बिजली के तारों को किया जाएगा भूमिगत