Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तो क्या चौपाल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे CM सुक्खू? शिमला में कार्यकर्ताओं ने तर्क देते हुए रखा प्रस्ताव

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 02:14 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से अगला चुनाव लड़ने का न्योता मिला है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक की लग ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. सीएम सुक्खू को चौपाल से चुनाव लड़ने का न्योता।

    2. कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक की लगातार जीत का तर्क दिया।

    3. सीएम ने चुनाव लड़ने पर कोई टिप्पणी नहीं की।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को जिला शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का न्योता दिया गया है। शिमला स्थित ओक ओवर में आयोजित 'मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम' में चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे अगला विधानसभा चुनाव चौपाल सीट से लड़ने का आग्रह किया। 

    कार्यकर्ताओं का तर्क था कि पिछले करीब डेढ़ दशक से इस सीट पर भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री सहमति दें तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौपाल इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर प्रदेश कांग्रेस को भेजेगी।

    कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व प्रत्याशी रजनीश किमटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, प्रदेश महासचिव विनोद जिंटा, यशपाल तनाइक और आईएन मेहता सहित कई नेता मौजूद रहे।

    क्या बोले- सीएम सुक्खू

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत पच्छाद और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से हुई है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत सरकार की नींव है और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद से समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। आने वाले समय में सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम ने चुनाव के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की। 

    दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के शासनकाल में भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में पुलिस भर्ती पेपर लीक और हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों में कांग्रेस सरकार ने दोषियों को जेल भेजा और कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

    यह भी पढ़ें: शिमला शहर में भारी बारिश से मकानों पर गिरे पेड़, लोगों ने भागकर बचाई जान; अभी टला नहीं है खतरा 

    खबरें और भी