Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, पेट दर्द की शिकायत के बाद आधी रात अस्पताल में भर्ती; डॉक्टरों ने किए मेडिकल टेस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 09:51 AM (IST)

    पेट में दर्द के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने ...और पढ़ें

    CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो)
    CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की बिगड़ी तबीयत
    2. पेट दर्द की शिकायत के बाद आधी रात अस्पताल में भर्ती
    3. मेडिकल रिपोर्ट आई सामान्य
    4. अभी अस्पताल में ही रहेंगे भर्ती

    जागरण संवाददाता, शिमला। CM Sukhwinder Singh Sukhu News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu Health Update) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें रात करीब 2.30 बजे अस्पताल लाया गया।

    शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में उपचार के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आधी रात उनकी तबीयत खराब हुई।

    सीएम को पेट में हुआ दर्द

    पेट में दर्द के कारण मुख्यमंत्री को फौरन अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया। हालांकि सीएम की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य आई है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।

    डॉक्टरों ने उनकी सभी मेडिकल जांच की है और रिपोर्ट सामान्य हैं। डॉक्टरों का कहना है की उन्हें निगरानी में रखा है और आगे की जांच कर रहे हैं। अभी मुख्यमंत्री अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे।

    यह भी  पढ़ें-  Himachal News: सीएम सुक्खू ने क्रिकेटर विराट कोहली से की मुलाकात, लगातार जीत के लिए दी टीम को बधाई