Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल में तेजी से बढ़ेगी ठंड, Snowfall होने से गिरा पारा; दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, 7 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 08:09 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विभोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है और ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में कल को ऊंची चोटियों यानी पहा ...और पढ़ें

    हिमाचल में तेजी से बढ़ेगी ठंड, Snowfall होने से गिरा पारा
    हिमाचल में तेजी से बढ़ेगी ठंड, Snowfall होने से गिरा पारा

    HighLights

    1. हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
    2. आज प्रदेश के 7 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी
    3. हिमाचल में तेजी से बढ़ेगी ठंड

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विभोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है और ठंड बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में कल को ऊंची चोटियों यानी पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि अन्य स्थानों पर बादल छाए रहे और दोपहर बाद मौसम साफ हो गया।

    दो से दस डिग्री तक तापमान में हुई वृद्धि

    न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से दस डिग्री तक की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि लाहुल स्पीति के कुकुमसेरी में 10.3 डिग्री, समधो में 6.4, केलंग व भुंतर में 6 डिग्री की वृद्धि हुई है। प्रदेश में शनिवार को कहीं पर न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज नहीं किया गया। जबकि अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि सिरमौर के धौलाकुआं में 10.2 डिग्री, ऊना में 4.2 डिग्री की वृद्धि हुई है।

    दो दिन बाद फिर होगी बारिश और बर्फबारी

    जबकि सोलन, नाहन और सुंदरनगर में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 16 व 17 जनवरी को प्रदेश की ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। प्रदेश के सात जिलों मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

    हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम?

    हिमाचल प्रदेश के सात जिलों मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: कड़ाके की ठंड से कापेंगे पर्यटक, हिमाचल में इस दिन होगी बारिश और बर्फबारी; छह जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

    हिमाचल में अगले चार हफ्ते होगी बारिश

    हिमाचल के मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब और धौला कुआं) और सोलन (बद्दी और नालागढ़) में अलग-अलग इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है।

    खबरें और भी

    ऐसा अनुमान लगाया गया है कि हिमाचल में अगले चार हफ्तों के दौरान सामान्य से कम बारिश (Rain in Himachal) की संभावनाए हैं। 12 से 25 जनवरी तक औसत बारिश होगी तो वहीं, 26 जनवरी से 8 फरवरी तक सामान्य से कम बारिश होगी।

    यह भी पढ़ें-  Himachal Weather Today: कड़ाके की ठंड की चपेट में हिमाचल, जमने लगा पाइप लाइनों का पानी; तीन दिन का येलो अलर्ट जारी