Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Update: प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश के कारण बढ़ेगी ठंड, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 08:14 AM (IST)

    Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारि ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश के कारण बढ़ेगी ठंड।
    हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की बारिश के कारण बढ़ेगी ठंड।

    डिजिटल डेस्क, शिमला: मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य के शेष हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

    मौसम में बदलाव के चलते बढ़ेगी ठंड

    मानसून में हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना रहेगा। वहीं, सुहावने मौसम को लेकर प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश होने के कारण ठंड बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

    ये भी पढ़ें; Himanchal: भूस्खलन से क्षतिग्रस्त शिमला-कालका रेल ट्रैक रिकॉर्ड समय में तैयार, इस दिन से फिर दौड़ेंगी ट्रेनें

    इसके साथ ही शिमला में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 14, ऊना में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 कांगड़ा में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 रहेगा।

    अब भी बंद हैं 128 सड़कें

    प्रदेश में एक एनएच सहित 128 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक नुकसान का आकलन 8677.58 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 418 लोगों की इस आपदा में अलग अलग कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 144 लोगों की मौत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। 

    ये भी पढ़ें: Himachal: जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, कहा- आपदा के नाम पर 'अपनों' को लाभ दे रही सरकार

    खबरें और भी