Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, हाईकमान ने की चुनाव समित‍ि की घोषणा; सुक्खू सहित 20 सदस्य कमेटी में शामिल

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 10:12 PM (IST)

    हिमाचल में कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। हाईकमान ने रविवार को प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व म ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election के लिए कांग्रेस ने कसी कमर (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Election के लिए कांग्रेस ने कसी कमर (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस जुट गई है। हाईकमान ने रविवार को प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित 20 सदस्य कमेटी में शामिल किए हैं।

    मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने से नाराज चल रहे विधायक सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा को भी इसमें शामिल किया है। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी राज्यों से चुनाव को लेकर राय मांगी गई थी। इस बैठक के बाद अब चुनाव समिति गठित कर दी है।

    वरिष्‍ठ से लेकर युवा नेताओं को किया गया शामिल

    चुनाव समिति में वरिष्ठ से लेकर युवा नेताओं को शामिल किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, कुलदीप राठौर, मंत्री जगत सिंह नेगी, चंद्र कुमार, कर्नल धनीराम शांडिल और विनय कुमार को शामिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Shimla News: IT निवेश लाने के लिए अमेरिका जाएंगे CM सुक्‍खू, 11 जनवरी से शुरू होगा दौरा; यें अधिकारी जाएंगे साथ

    इनके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, एनएसयूआइ के अध्यक्ष छत्तर सिंह, सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल को भी सदस्य बनाया गया है। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होना प्रस्तावित है। संभावना है कि कांग्रेस टिकट आवंटन कर जल्द मैदान में उतर जाएगी।

    खबरें और भी

    प्रत्याशियों के नाम व चुनावी रणनीति तैयार करेगी समिति

    चुनाव के लिए यह कमेटी सबसे अहम मानी जाती है। टिकट किसे देना है इस पर कमेटी की बैठक में चर्चा होती है। टिकट के लिए आवेदन मांगने हैं या फिर नाम प्रस्तावित करना है, चुनावी रणनीति से लेकर अन्य तैयारियों को लेकर यह कमेटी निर्णय लेती है। कमेटी की जल्द बैठक होगी, जिसमें रणनीति तैयार की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था।

    यह भी पढ़ें: Shimla: 'धरना दो और सैलरी लो है नई व्यवस्था परिवर्तन', जयराम बोले- सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ना करे बंद

    कांग्रेस ने नियुक्त किए समन्वयक

    कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा चुनाव के लिए संसदीय क्षेत्रवार कोआर्डिनेटर (समन्वयक) की नियुक्ति की है। इसके तहत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए निगम भंडारी, मंडी के लिए मेजर जनरल डीवीएस राणा, हमीरपुर के लिए कुलदीप कुमार व शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए नरदेव कंवर को समन्वयक नियुक्त किया गया है।