Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में कार्यक्रम के बीच CM Sukhu को आया दिल्ली का बुलावा, सप्ताह में दूसरा दौरा, कांग्रेस अध्यक्ष पर बनेगी बात?

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 01:47 PM (IST)

    Himachal Pradesh Congress हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

    जागरण टीम, शिमला। Himachal Pradesh Congress, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर अब प्रक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली बुलाया है। मुख्यमंत्री सोमवार सुबह शिमला के चमियाणा में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करने के लिए गए थे। इसी बीच हाई कमान की ओर से उन्हें फोन आया है। 

    मुख्यमंत्री का अब दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हो गया है।  यह तय माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन के भीतर ही प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी।

    गत सप्ताह ही दिल्ली में जुटे थे कांग्रेस नेता

    बता दें कि पिछले सप्ताह ही कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर राज्य अध्यक्ष को लेकर उनकी राय जानी थी। उसके बाद अब मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया गया है।

    प्रतिभा सिंह दिखा चुकी हैं तेवर

    दिल्ली में बैठक से लौटने के बाद वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तेवर दिखा चुकी हैं। उन्होंने वीरभद्र सिंह लेगेसी का जिक्र करते हुए अनदेखी महंगी पड़ने की बात कही थी। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अंदर खाते खूब खींचतान चल रही है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Congress: दिल्ली से लौटे नेताओं ने बताया कब बनेगा अध्यक्ष, क्या सुक्खू व प्रतिभा में सहमति पर रुकी बात, रोहित का संकेत

    नौ महीने से भंग है प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन लंबे समय से लंबित है। नौ महीने से प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग है। इसका गठन नहीं किया गया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कई बार कार्यकारिणी के गठन को लेकर बात रख चुकी हैं, लेकिन मामला लगातार लंबित चल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Congress: प्रतिभा सिंह के बाद कौन होगा अध्यक्ष, अब तक 7 चेहरों पर चर्चा, क्या है राहुल गांधी का सुझाव

    यह भी पढ़ें- Himachal Congress अध्यक्ष के लिए रोहित ठाकुर के नाम की पैरवी, प्रतिभा और विक्रमादित्य की रजनी से अलग मंत्रणा, गरमाई हिमाचल की सियासत