Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: 'कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ झूठे दावे-वादों का पुलिंदा...', सुक्‍खू सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 12:31 PM (IST)

    Himachal Politics केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ झूठे द ...और पढ़ें

    सुक्‍खू सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)
    सुक्‍खू सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) के घोषणापत्र और पांच न्याय, 25 गारंटी पर आज कोई विश्वास नहीं करता है। इनका घोषणापत्र सिर्फ झूठे दावे-वादों का पुलिंदा मात्र है। देश में आज सिर्फ एक ही गारंटी चलती है और वह है मोदी की गारंटी।

    कांग्रेस के बहकावों में नहीं आने वाली जनता: अनुराग ठाकुर

    अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 60 वर्ष में देश को सिर्फ छला है और इसी वजह से अब जनता इनके बहकावों में नहीं आने वाली है। इनका पूरा का पूरा घोषणापत्र उनके मौजूद क्रियाकलापों के विपरीत है। जारी बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला न्याय की बात करने वाले कांग्रेस नेता आए दिन महिलाओं के बारे में कैसी अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल दौरे पर आएंगी द्रौपदी मुर्मू, दिल्‍ली से आए अधिकारियों के साथ हुई स्‍पेशल बैठक; राष्‍ट्रपति की ये है खास इच्‍छा

    सात दशक तक जनता के साथ किया अन्‍याय: केंद्रीय मंत्री

    न्याय पत्र लाने वाली कांग्रेस यह क्यों नहीं बताती कि पिछले सात दशक में देश के साथ सबसे अधिक अन्याय करने वाली कांग्रेस पार्टी ही है। इनके किए घोटाले, अत्याचार, थोपे आपातकाल को देश आज भी नहीं भूला है।

    जैसे देश की निगाहों में कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है, उसी तरह इनका घोषणापत्र भी सिर्फ खोखली बातों का पुलिंदा है। भाजपा जो कहती है वह करती है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ कहती है, करती कुछ नहीं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Politics: 'वह हिमाचल की बेटी है...' कंगना रनौत को लेकर बोलीं प्रतिभा सिंह; लोगों से की ये अपील

    अनुराग ठाकुर ने गिनवाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने कहा था जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 हटाएंगे, हटाया। हमने कहा था सीएए लागू करेंगे, लागू किया। हमने कहा था श्रीराम मंदिर बनाएंगे, श्रीराम मंदिर भी बनाया, हमने कहा था तीन तलाक हटाएंगे, हटाया। इन्होंने कर्नाटक और हिमाचल में जो गारंटी दी उसे पूरा नहीं कर पाए, जिसके कारण इनके खुद के विधायक आज इनको छोड़कर जा रहे हैं।

    खबरें और भी