Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उतारेगी नए चेहरे, पार्टी में अंदरूनी बैठकें शुरू

    By Anil ThakurEdited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 01:33 PM (IST)

    अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में भी सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसको देखते हुए सत्ताधारी दल कांग्रेस ने बैठकें शुरू कर दी हैं। स ...और पढ़ें

    Himachal की तीन सीटों पर कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में उतारेगी नए चेहरे
    Himachal की तीन सीटों पर कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में उतारेगी नए चेहरे

    HighLights

    1. कांग्रेस तीन सीटों पर उतारेगी नए चेहरे
    2. कांग्रेस में शुरू हुआ अंदरूनी बैठकों का दौर शुरू, प्रत्याशियों के नामों पर मंथन
    3. भाजपा विस घेराव से कार्यकर्ताओं में भरेगी जोश

    शिमला, जागरण संवाददाता। Congress New Candidates in Loksabha Election 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा व कांग्रेस (BJP & Congress) दोनों ही राजनीतिक दलों ने चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी है। सत्ताधारी दल कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। सूत्रों की माने तो चारों ही सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है।

    बता दें कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली थी। हालांकि उप चुनाव में पार्टी मंडी संसदीय सीट पर जरूर जीती थी। संगठन सूत्रों की माने तो कांग्रेस मंडी संसदीय सीट को छोड़कर बाकि अन्य सभी सीटों पर नए चेहरे उतारने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है।

    प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा शुरू

    संगठन ने अपने स्तर पर भी प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा शुरू कर दी है। प्रदेश की सत्ता में काबिज कांग्रेस पार्टी के समक्ष इस बार दोहरी चुनौती है। पहली चुनौती नए चेहरों को टिकट देने की रहेगी जबकि दूसरी सता में होते हुए भी चुनाव में जीत की परफॉर्मेंस पर रहेगी। सूत्रों की माने तो पार्टी एक से दो सीटों पर महिला कार्ड भी खेल सकती है।

    भाजपा विस घेराव के बहाने कार्यकर्ताओं में भरेगी जोश

    विपक्षी दल भाजपा सोमवार को प्रदेश विधानसभा का घेराव करने जा रहा है। जनता के मुद्दों को लेकर होने वाले विधानसभा घेराव में भाजपा ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में है। ज्यादा भीड़ जुटाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेगा। पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी चारों सीटों पर कब्जा किया था। हालांकि उप चुनाव में भाजपा मंडी संसदीय सीट पर चुनाव हार गई थी। भाजपा इस बार भी चारों सीटों पर जीत हासिल कर हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:- विधानसभा में पास हुआ स्टांप ड्यूटी विधेयक, भूमि खरीद पर महिलाओं को मिलेगा लाभ