यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM सूक्खू की प्रेस कांफ्रेंस में घुसा कु्त्ता, मंत्रियों के बीच पकड़ने को मची भगदड़, विक्रमादित्य पर मारा झपट्टा; फिर...
आज हिमाचल (Himachal News) की राजधानी शिमला में कांग्रेस पार्टी और सीएम सुक्खू अपने मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इसी बीच एक कु्त्ता घुस ...और पढ़ें

HighLights
- विक्रमादित्य सिंह पर कुत्ते ने मारा झपट्टा।
- बाद में कुत्ते को किया शौचालय में बंद।
- यह कुत्ता प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का।
जागरण संवाददाता, शिमला। (Himachal Hindi News) कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो वहां पर कुत्ता आ गया और उसने मंच के सामने लगे मीडिया चैनलों के माइक गिरा दिए।
विक्रमादित्य सिंह पर कुत्ते ने मारा झपट्टा
काफी देर तक कुत्ता इधर-उधर भागता रहा। मुख्यमंत्री मंत्रियों के साथ कुत्ते को पकड़ने लगे लेकिन वह बीच में घुस गया। मंच पर उपस्थित लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) कुत्ते को पकड़ने लगे तो उसने उन पर भी झपट्टा मारा।
बाद में कुत्ते को किया शौचालय में बंद
इस दौरान कुछ देर के लिए प्रेस कॉफ्रेंस रोकनी पड़ी। कुत्ता काफी देर तक वहां पर इधर-उधर भागता रहा। विक्रमादित्य के करीबी भी वहां उपस्थित थे। वे कुत्ते को ले गए और शौचालय में बंद कर दिया।
यह कुत्ता प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का
इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस शुरू की गई। प्रेस कांफ्रेंस में व्यवधान होने पर मुख्यमंत्री नाराज हुए। यह कुत्ता प्रतिभा सिंह का है। जब विक्रमादित्य या प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) घर से निकलते हैं तो कुत्ता उनकी गाड़ी में घुस जाता है।