विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ 75 रुपये में करें शिमला की खूबसूरत वादियों का दीदार, क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर चलेंगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

Published: Sat, 21 Dec 2024 12:44 PM (IST)

क्रिसमस और नए साल के मौके पर चलने वाली हॉलीडे स्पेशल ट्रेन से आप शिमला की सैर कर सकते हैं। ...और पढ़ें

शिमला में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर चल रही स्पेशल ट्रेन
शिमला में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर चल रही स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. हॉलीडे स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी तक चलेगी
  2. डिब्बों में प्रति सवारी किराया 75 रुपये तय किया गया है
  3. कालका-शिमला रेल लाइन पर 103 सुरंगे और 869 छोटे-बड़े पुल हैं

जागरण संवाददाता, शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर शुक्रवार से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। क्रिसमस और नए साल के मौके पर शुरू हुई इस ट्रेन से पहले दिन 85 यात्री शिमला पहुंचे।

ट्रेन शुक्रवार सुबह 8:05 मिनट पर कालका से चली व दोपहर 1:40 बजे शिमला पहुंची। यह ट्रेन 28 फरवरी तक चलेगी। पहले शिमला के लिए पांच ट्रेनें आ रही थीं। अब हॉलीडे स्पेशल शुरू होने के बाद संख्या छह हो गई है। सभी ट्रेनें पर्यटकों से भरकर आ रही थी।

ट्रेन में कुल सात डिब्बे हैं

ट्रेन के दो जनरल डिब्बों में प्रति सवारी किराया 75 रुपये तय किया गया है। विस्टाडोम के दो डिब्बों में प्रति सवारी किराया 945 व फ‌र्स्ट क्लास के दो डिब्बों में प्रति सवारी किराया 790 रुपये निर्धारित किया गया है।

ट्रेन में कुल सात डिब्बे हैं। कालका- शिमला रेल लाइन पर 103 सुरंगे और 869 छोटे-बड़े पुल हैं जो सफर को काफी रोमांचक बना देते हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Tourism: खराब हवा से राहत पाने के लिए पहाड़ों की ओर चले लोग, हिमाचल में बढ़ी टूरिस्टों की संख्या

क्रिसमस व नया साल मनाने के लिए काफी पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटक व्हाइट क्रिसमस की आस में शिमला आ रहे हैं। सुहावने मौसम व साफ हवा का आनंद लेने के लिए पड़ोसी राज्यों से हजारों लोग शिमला आते हैं।

20 लाख पर्यटकों के आने की संभावना

शिमला हिमाचल में अक्टूबर तक प्रदेश में 1.52 लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं और दिसंबर माह में राज्य के पर्यटन स्थलों में 20 लाख पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। जोकि पिछले पांच वर्षों में सर्वाधिक रह सकता है।

शिमला और मनाली में आयोजित होने वाला विंटर कॉर्निवल से पर्यटकों की आमद में भारी वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सरकार की ओर से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों के चलते पिछले वर्ष प्रदेश में 13.40 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जोकि पिछले वर्षों के दौरान पहुंचे पर्यटकों का रिकॉर्ड था।

उससे पहले औसतन दस लाख पर्यटक ही प्रदेश की सैरगाहों में पहुंचते रहे हैं। गर्मियों व सर्दियों के पर्यटन सीजन के दौरान शिमला, कुल्लू जिलों में सर्वाधिक पर्यटक पहुंचते रहे हैं।

पर्यटन विभाग की ओर से नवंबर माह में आए पर्यटकों की आमद का आंकड़ा एकत्र हो रहा है। ऐसे में इस वर्ष के अंत तक राज्य में दो करोड़ पर्यटक पहुंचने के लक्ष्य के निकट पहुंचने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: शिमला में दिन में तेज धूप, शाम को ठंड; 4 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।