हिमाचल की पांच सबसे सस्ती और खूबसूरत जगहें, सिर्फ 5000 रुपये के बजट में बनाएं प्लान
दिल्ली-एनसीआर की गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल प्रदेश में 5000 रुपये के बजट में दो-तीन दिन की यादगार यात्रा की जा सकती है। ...और पढ़ें

हिमाचल में घूमने के लिए सिर्फ पांच हजार में बनाए प्लान (जागरण ग्राफिक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रिंस शर्मा, शिमला। दिल्ली-एनसीआर की झुलसाने वाली गर्मी से परेशान हो चुके हैं, तो हिमाचल की ठंडी हवाएं आपका इंतजार कर रही हैं। यह ट्रिप न सिर्फ आपको चिलचिलाती धूप से राहत देगी, बल्कि आपके दिमाग को भी तरोताजा कर देगी। अच्छी बात यह है कि अगर आपकी जेब में सिर्फ पांच हजार रुपये हैं और समय सिर्फ दो या तीन दिन... तब भी हिमाचल में ऐसी कई जादुई जगहें हैं जहां आप बेहद कम खर्च में एक यादगार और सुकुन भरा वक्त बिता सकते हैं।

1. कसोल (Kasol): प्रकृति प्रेमियों और बैकपैकर्स की जन्नतपार्वती घाटी के आगोश में बसा कसोल कम बजट वाले यात्रियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
- कहां घूमें: पार्वती नदी के किनारे वॉक, चालल गांव का छोटा सा ट्रेक और मणिकरण साहिब गुरुद्वारा। यहां आप कैंपिंग भी कर सकते हैं।
- कैसे जाएं: दिल्ली या चंडीगढ़ से सीधा लोकल वॉल्वो बस पकड़ें। ठहरने के लिए नदी किनारे बने बैकपैकर हॉस्टल्स चुनें, जो काफी सस्ते होते हैं।

2.मैक्लोडगंज (McLeod Ganj): तिब्बती संस्कृति और शांति का संगम धर्मशाला के करीब स्थित यह हिल स्टेशन अध्यात्म, शांति और खूबसूरत वादियों का बेहतरी एक्सपीरियंस देगा।
- कहां घूमें: दलाई लामा मंदिर, भाग्सूनाथ वाटरफॉल, नड्डी व्यू प्वाइंट और एडवेंचर के शौकीनों के लिए प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रेक (Triund Trek)।
- यहां मॉल रोड से थोड़ा हटकर 500 से 800 प्रति रात में स्थानीय गेस्ट हाउस और मोनेस्ट्री के पास रुकने की सस्ती जगहें आसानी से मिल जाती हैं।

3. जिभी (Jibhi): भीड़भाड़ से दूर एक अनछुआ कोनाअगर आप शिमला-मनाली के शोर-शराबे से दूर लकड़ी के छोटे-छोटे घरों और देवदार के जंगलों के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो जिभी बेस्ट है।
- कहां घूमें: जिभी वाटरफॉल, कुल्ही कटंडी (जिसे मिनी थाईलैंड भी कहा जाता है) और जालोरी पास।
- यहां महंगे होटलों के बजाय स्थानीय लोगों के लकड़ी के होमस्टे में रुकें। यहां आपको कम दामों में रहने की जगह और हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन 'सिड्डू' (Siddu)भी टेस्ट कर सकते हैं।

खबरें और भी
4. शिमला (Shimla): पहाड़ों की रानी- शिमला... दिल्ली और चंडीगढ़ के सबसे नजदीक होने के कारण शिमला वीकेंड ट्रिप के लिए सबसे सुलभ और बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन है।
- कहां घूमें: मॉल रोड पर शाम की वॉक, द रिज, जाखू हनुमान मंदिर और यूनेस्को की धरोहर कालका-शिमला टॉय ट्रेन का सफर का आंनद उठा सकते हैं। (किराया 50 रुपये से 150 के बीच होता है)
- कहां रुके: रुकने के लिए मुख्य मॉल रोड के बजाय 'लोअर बाजार' या बाईपास रोड के पास बजट होटल खोजें।

5. बीर बिलिंग (Bir Billing): शानदार सनसेट और रोमांचबीर बिलिंग को भारत की 'पैराग्लाइडिंग कैपिटल' कहा जाता है। अगर आपका बजट पैराग्लाइडिंग का नहीं भी है, तो भी यहां की वाइब और तिब्बती मॉनेस्ट्रीज देखने लायक हैं।
- कहां घूमें: बीर लैंडिंग साइट पर जिंदगी का सबसे खूबसूरत सनसेट देखना, बंहरू वाटरफॉल और शेरबलिंग मोनेस्ट्री।
- कहां रुकें: बीर में युवाओं के लिए कई कम्युनिटी हॉस्टल्स (जैसे Zostel) हैं, जहां 400 से 600 रुपये में साफ-सुथरा डॉर्मिटरी बेड मिल जाता है।
- पैराग्लाइडिंग का खर्च लगभग 1500–2000 रुपये।
नोट: पांच हजार के बजट में यादगार ट्रिप के लिए पहले से बुकिंग करना और सरकारी परिवहन का उपयोग करना सबसे समझदारी भरा कदम होगा।