Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-शिमला हवाई सेवा पर पहले ही दिन छाई धुंध, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री; मौसम पर निर्भर होगी उड़ान

    By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 10 May 2026 05:08 PM (IST)

    शिमला से दिल्ली के बीच हवाई सेवा रविवार को धुंध के कारण शुरू नहीं हो पाई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा स्थित एयरपोर्ट। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा स्थित एयरपोर्ट। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. शिमला-दिल्ली हवाई सेवा धुंध के कारण रविवार को शुरू नहीं हो पाई।

    2. यात्रियों को हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा; सोमवार को भी संभावना कम।

    3. अलायंस एअर की उड़ान रद्द होने पर 7 दिन में रिफंड मिलेगा।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। शिमला से दिल्ली के बीच हवाई सेवा रविवार को पुनः आरंभ होनी थी, लेकिन धुंध के कारण यह संभव नहीं हो पाया। 25 सितंबर, 2025 से यहां हवाई सेवा बंद है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी हवाई सेवा शुरू होने की संभावना कम है। उड़ान बाधित होने के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को या तो सड़क मार्ग से जाना पड़ा या फिर उन्होंने अगले दिन के लिए आनलाइन टिकट बुकिंग करवाई।

    सामान्यतः दिल्ली से शिमला के लिए सप्ताह में छह दिन तक इस हवाई सेवा का संचालन होगा। यदि स्थिति अनुकूल होती है तो दिल्ली से शिमला के लिए अलायंस एअर का एटीआर-42 जहाज सोमवार से शिमला और धर्मशाला के लिए भी उड़ान भर सकता है। 

    भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि शिमला हवाई अड्डा के आसपास दृश्यता पर्याप्त नहीं होने के कारण हवाई उड़ान संभव नहीं हो सकी।

    हवाओं की स्थिति से तय होती है उड़ान 

    कुफरी स्थित मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के आधार पर उड़ान का निर्धारण किया जाता है। सामान्यतः क्रास विंड, टेल विंड, नोज विंड सहित उड़ान के लिए आवश्यक सभी हवाओं की गति का आकलन करने के बाद ही जहाज उड़ाने और शिमला में उतारने का निर्णय लिया जाता है। देश के कई पहाड़ी राज्यों में शामिल शिमला हवाई अड्डा टेबल टाप श्रेणी का हवाई अड्डा है, जिसे क्रिटिकल एयरपोर्ट भी कहा जाता है। यहां पर व्यावसायिक जहाजों की श्रेणी में एटीआर-48 की हवाई उड़ान ही हो रही है। अलायंस एअर के पास एटीआर-48 से बड़ा जहाज उपलब्ध नहीं है, जो यहां पर उतर सके। इससे कम क्षमता के यात्री हवाई जहाज तो उतर सकते हैं। अलायंस एअर के एटीआर-48 में 47 यात्रियों की क्षमता है, लेकिन शिमला से लौटते समय जहाज में अधिकतम 28 यात्री ही यात्रा कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने अलायंस एअर को 5.89 करोड़ का अग्रिम भुगतान भी किया है।

    सात दिनों के भीतर रिफंड देना होगा

    हवाई उड़ान रद्द होने पर शिमला से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सात दिन में किराया रिफंड किया जाएगा। संभव है कि कुछ यात्रियों ने सोमवार की बुकिंग भी करवाई हो। कितने यात्री दिल्ली जाने वाली हवाई उड़ान में सूचीबद्ध थे, इसकी जानकारी चेन्नई, पूना, बेंगलुरु स्थित काल सेंटरों के पास उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: 'हिमाचल पंचायत चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास', भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की दो अफसरों की शिकायत 

    खबरें और भी