Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पूर्व विधायकों ने की अपनी पेंशन में DA बढ़ाने की मांग, बढ़ोतरी हुई तो एक IAS की सैलरी से ज्यादा मिलेगी धनराशि

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 09:40 AM (GMT+05:30)

    Pension of Mla सरकारी अफसरों की तरह पूर्व विधायकों ने बेसिक पेंशन में डीए को समायोजित कर बढ़ाने की मांग की है। अगर ऐसा होता है तो एक बार के पूर्व विधा ...और पढ़ें

    पूर्व विधायकों ने की अपनी पेंशन में DA बढ़ाने की मांग (कॉन्सेप्ट इमेज)।
    पूर्व विधायकों ने की अपनी पेंशन में DA बढ़ाने की मांग (कॉन्सेप्ट इमेज)।

    शिमला, राज्य ब्यूरो: विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायकों और पूर्व विधायकों की सुविधा कमेटी की बैठक तीन बार संशोधित होने के बावजूद आयोजित नहीं हो पाई। पूर्व विधायकों का नेतृत्व करने वाले बाबूराम गौतम और गोविंद राम शर्मा बेसिक पेंशन में डीए समायोजित करने के विषय को उठा चुके हैं। जनसेवा कर चुके पूर्व विधायक चाहते हैं कि जिस तरह से सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की पेंशन में डीए को समायोजित किया गया है, ठीक उसी तर्ज में पूर्व विधायकों को मिल रहा डीए बेसिक पेंशन में समायोजित करके पेंशन दी जाए।

    पूर्व विधायकों की स्थिति ये है कि उन्हें इस समय 93,240 रुपये पेंशन मिलती है। ये पूर्व विधायक चाहते हैं कि उक्त धनराशि के साथ 159 फीसदी डीए को समायोजित करके उनकी पेंशन सुनिश्चित की जाए। यदि विधानसभा की सुविधा कमेटी ऐसा करती है तो एक बार के विधायक को मासिक पेंशन 1.25 लाख रुपये प्राप्त होगी। वर्तमान में पूर्व विधायक की बेसिक पेंशन 36 हजार रुपये है और 159 फीसदी डीए मिलता है।

    ये भी पढ़ें: Himachal में महिला आरक्षण बिल में संशोधन की मांग, अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस विभाग ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    वर्तमान विधायकों के साथ बंधे हैं पूर्व विधायक

    14वीं विधानसभा के विधायकों को मिलने वाली वित्तीय सुविधाओं के साथ पूर्व विधायकों का भविष्य जुड़ा हुआ है। यदि वर्तमान विधानसभा के विधायकों का वेतन बढ़ता है तो उसी स्थिति में पूर्व विधायकों की पेंशन संशोधित होकर बढ़ेगी। इस समय प्रत्येक विधायक 55 हजार रुपये बेसिक के साथ 2.10 लाख मासिक वेतन प्राप्त करता है।

    अभी पूर्व विधायक को 93,240 रुपये मासिक पेंशन प्राप्त होती है। जबकि दो बार विधायक रह चुके व्यक्ति को 1.06 लाख रुपये और तीन बार के पूर्व विधायक को 1.19 लाख और चार बार का पूर्व विधायक 1.32 लाख रुपये पेंशन लेता है। यदि मौजूदा पेंशन धनराशि में मिल रहे 159 फीसदी डीए को शामिल कर लिया जाए तो पेंशन में 31,702 रुपये की वृद्धि होगी।

    खबरें और भी

    कितनी बार का पूर्व विधायक पेंशन धनराशि

    एक बार का पूर्व विधायक- 93 हजार रुपये मासिक पेंशन

    दो बार का पूर्व विधायक- 1.6 लाख रुपये मासिक पेंशन

    तीन बार का पूर्व विधायक- 1.19 लाख रुपये मासिक पेंशन

    चार बार का पूर्व विधायक- 1.32 लाख रुपये मासिक पेंशन

    ये भी पढ़ें: Himachal: देश की राजनीति पर शिमला से नजर रख रही प्रियंका गांधी, बोलीं- BJP शासन में बच्चियां-महिलाएं असुरक्षित