Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Snowfall in Himachal: ताजा हिमपात से निखरे पहाड़, हिमाचल में लगा पर्यटकों का मेला; कारोबारियों के खिले चेहरे

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 11:45 PM (IST)

    Snowfall in Himachal हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात हुई है। पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का मेला लग गया है। ताजा हिमपात से निखरे पहाड़ सैलानियों के आकर्षण ...और पढ़ें

    ताजा हिमपात से निखरे पहाड़, हिमाचल में लगा पर्यटकों का मेला (फाइल फोटो)
    ताजा हिमपात से निखरे पहाड़, हिमाचल में लगा पर्यटकों का मेला (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मनाली। Snowfall in Himachal: ताजा हिमपात के बाद लाहौल व मनाली के पर्यटन स्थल बर्फ की सफेदी से चमक उठे हैं। ताजा हिमपात का आनंद लेने को पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का मेला लग गया है। ताजा हिमपात से निखरे पहाड़ सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शुक्रवार को बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ गई है।

    सप्‍ताहांत पर बढ़ी पर्यटकों की आमद

    दिल्ली से आने वाली लग्जरी बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। अवकाश के चलते इस सप्ताहांत पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। नवरात्रों के चलते माता हिडिंबा मंदिर में भी पर्यटक श्रदालुओं की लाइन लगने लगी है। मनाली सहित आसपास के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आमद बढ़ने से रौनक भी बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ें: Snowfall in Himachal: हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट, रोहतांग से मनाली तक जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त; 475 सड़कें बंद

    खिली धूप में बर्फ का लिया आनंद

    शुक्रवार को ताजा हिमपात का आनंद लेने सुबह ही पर्यटकों का लाहौलके कुठ बिहाल व सिस्सू पहुंचने का क्रम शुरु हो गया जो दिनभर जारी रहा। पर्यटकों ने दिन भर खिली धूप में बर्फ का आनंद लिया। लगातार जारी हिमपात से इस साल मनाली सहित लाहौल के पर्यटन स्थल बर्फ से ढके हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Snowfall in Himachal: रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, अप्रैल महीने में पड़ रही जनवरी जैसी ठंड

    कुल्लू मनाली आ रहे पर्यटकों को आसानी से बर्फ के दीदार हो रहे हैं। लाहौल सहित मनाली के पर्यटन स्थल अंजनी महादेव, फातरु व गुलाबा में पर्यटक बर्फ का आनंद ले रहे हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सभी पर्यटकों को अटल टनल की ओर भेजा जा रहा है। गुलाबा पर्यटन स्थल में भी पर्यटक दस्तक दे रहे हैं।

    खबरें और भी