Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heavy rain in Himachal: समरहिल में प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर ध्वस्त, दो दर्जन दबे; दो मासूम समेत 8 शव बरामद

    By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 02:55 PM (IST)

    हिमाचल में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश की वजह से भूस्खलन जैसी स्थिति बन गई है। वहीं सोलन में बादल फटने से सात से अधिक ...और पढ़ें

    Heavy rain in Himachal: बारिश से शिमला का शिव मंदिर ढहा, 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका
    Heavy rain in Himachal: बारिश से शिमला का शिव मंदिर ढहा, 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

    शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में बारिश अपना कहर बरपा (Heavy Rain In Himachal Pradesh) रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश की वजह से भूस्खलन (Landslide Situation after Rain) जैसी स्थिति बन गई है। वहीं सोलन में बादल फटने से सात से अधिक लोगों की मौत (7 People Died in Cloud Bust) बताई जा रही है। समरहिल के शिव मंदिर में बड़ा  (Shiv Temple Collapsein Summer Hill) हादसा हुआ, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका (More than 15 Devotees Buried in Shiv Temple) जताई जा रही है। वहीं अभी ताक मंदिर के इलाके से 9 लोगों के शव निकाले गए हैं। 

    9 शव निकाले गए

    सीएम सुक्खू ने ट्वीट करके कहा है कि ‘शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में "शिव मंदिर" ढह गया। उन्होंने कहा कि अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है जो अभी भी फंसे हो सकते हैं।

    शिव मंदिर में जो लोग दबे हैं उनमें मोंटू पुत्र जयंत, नीरज पुत्र शांति स्वरूप, संजू पुत्र मोहन हरीश वकील व उनका परिवार, पवन शर्मा समेत उनका परिवार के 7 लोग, शंकर नेगी, पंडित राजेश सुमन समेत 25 से 30 लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।

    राजधानी शिमला के समरहिल में सोमवार भूस्खलन हुआ है। समरहिल में प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया। हादसे में करीब दो दर्जन लोगों के दबने की आशंका है। राहत व बचाव दलों ने तीन शवों को मलबे से निकाला है। इसमें दो मासूम बच्चों के शव हैं। हादसे में पांच लोग चोटिल हुए हैं।

    खबरें और भी

    मरने वालों की संख्या के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता

    हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि चार शवों की पुष्टि हुई है और समर हिल में मलबे के अंदर दो से तीन लोगों के दबे होने की संभावना है। शिमला के आसपास के इलाकों से कुल 8 शव निकाले गए हैं। उन्होंने कहा है कि दबे हुए लोगों की संख्या को देखते हुए मरने वालों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हम उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

    घटना सुबह 7:15 बजे की है

    शिमला के डीसी आदित्य नेगी और एसपी संजीव गांधी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भूस्खलन की घटना सुबह सवा सात बजे हुई। सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू किया गया व मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। सोमवार का दिन होने के कारण लोग शिव बाड़ी मंदिर में माथा टेकने आये थे। और इसी दौरान मंदिर में भूस्खलन हो गया। घटनास्थल पर तबाही का मंजर देखकर हर कोई सिहर उठा।

    रात भर होती रही बारिश 

    यही नहीं गत रात्रि भारी बारिश के कारण पुलिस थाना कुनिहार के अन्तर्गत पंचायत सायरी के ज़डौण गाँव में श्री रति राम व इनके बेटे श्री हरनाम के दो मकान भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमे श्री हरनाम का मकान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। इसमें 4 व्यक्ति थे और श्री रति राम के मकान में 9 व्यक्ति थे, जो कुल 13 व्यक्ति थे, जिसमें से 6 व्यक्तियों को जिंदा निकाला गया व 7 व्यक्तियों के शव (जिसमें 4 बच्चे हैं) गांव वाले व पुलिस चौकी सायरी के मुलाजमानों की मदद से निकाले जा चुके है।

    बारिश से लोग फंसे, कुछ घायल

    मृतकों में श्री हरनाम उम्र 38 साल,श्री कमल किशोर उम्र 35 वर्ष,श्रीमती हेमलता 34 वर्ष,श्री राहुल 14 वर्ष, Ms नेहा 12 वर्ष,श्री गोलू 8 वर्ष, रक्षा 12 वर्ष शामिल है। इसके अतिरिक्त एक महिला श्रीमती कांता देवी की टांग टूट गई है जिसे उपचार हेतु भेजा गया तथा पांच बिल्कुल ठीक है।