Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heavy Rain in Himachal : हिमाचल में मची हाहाकार के बीच CM सुक्खू की अपील, कहा- नदी किनारे जाने से बचें लोग

    By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 01:51 PM (IST)

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट में वीडियो जारी करते हुए लोगों से अपील की है। पिछले 48 घंटों से हिमाचल में जो त्रासदी आई है उसने प ...और पढ़ें

    Himachal Rain : हिमाचल में मची हाहाकार के बीच CM सुक्खू की अपील, कहा- नदी किनारे जाने से बचें लोग
    Himachal Rain : हिमाचल में मची हाहाकार के बीच CM सुक्खू की अपील, कहा- नदी किनारे जाने से बचें लोग

    शिमला, जागरण डिजिटल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में छाए बारिश का कहर लगातार (Heavy Rain in Himachal) जारी है। लोग अपने-अपने घरों में फंसे (People Stuck in Home) हुए हैं। कईयों मकान भी ढह गए हैं। जगह-जगह भूस्खलन के कारण 2000 के आस पास सड़क मार्ग (Roads Block in Himachal) बाधित हो गए हैं। यातायात से लेकर हर जगह तबाही मची हुई है। शिमला के समर हिल के शिव मंदिर से 9 लोगों के शवों को निकाला गया है। यही नहीं 30 से ज्यादा लोगों के अभी दबे होने की आशंका (More than 30 People buried in Shiv temple) जताई जा रही है।

    48 घंटों से हिमाचल में मची तबाही  

    इसी के चलते हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट में वीडियो जारी करते हुए लोगों से अपील की है। पिछले 48 घंटों से हिमाचल में जो त्रासदी आई है उसने पूरे प्रदेश में कहर बरपाया हुआ है। पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मेरे सभी हिमाचल प्रदेश की जनता से अनुरोध है कि वह अपने घरों में बने रहें। जगह-जगह पर बड़े-बड़े लैंडस्लाइड्स हो रहे हैं।

    नदी नालों से रहें दूर 

    सुक्खू ने कहा है कि पिछले 48 घंटों में हिमाचल के कई लोगों के जान जाने की सूचना मुझे प्राप्त हुई है, जो कि बड़ी दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि हमने रविवार रात से ही सभी स्कूल व शिक्षा संस्थान बन कर दिए थे। उन्होंने बार-बार अपनी वीडियो में हिमाचल की जनता से अपील की है कि घरों में रहें, नदी-नालों के निकट न जाएं। क्योंकि कई सड़के व मार्ग बंद पड़े हैं।

    लैंडस्लाइड की आशंका वाली जागहों को तुरंत करें खाली

    उन्होंने लोगों से फिर अपील की कि लोगों को खुद को बचा कर रखना है, ज्यादा बाहर नहीं जाना है। उन्होंने कहा कि लैंडस्लाइड की आशंका हो तो अपने घरों को तुरंत खाली कर दें। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रशासन को निर्देश दे दिए हैं कि लैंडस्लाइड वाली जगहों से लोगों को तुरंत बाहर निकाला जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और उन लोगों के शेल्टर होम में पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश एक बार फिर आपदा तबाही लेकर आई है।

    खबरें और भी

    24 घंटों में 21 लोगों की मौत

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि शिमला के समर हिल में 20-25 लोग मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा।