Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Heavy Rain in Himachal: ग्राम पंचायत जधाणा में मकान हुए क्षतिग्रस्त, लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 11:42 AM (IST)

    जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार बाढ़ और बरसात से जान माल की बहुत क्षति हुई है। अब तक बहुत लंबे समय के बा ...और पढ़ें

    Heavy Rain in Himachal: ग्राम पंचायत जधाणा में मकान हुए क्षतिग्रस्त, लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
    Heavy Rain in Himachal: ग्राम पंचायत जधाणा में मकान हुए क्षतिग्रस्त, लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार बाढ़ और बरसात (Heavy Rain in Himachal Pradesh) से जान माल की बहुत क्षति हुई है। अब तक बहुत लंबे समय के बाद ऐसा हुआ है। हिमाचल में फिर से त्रासदी का दौर शुरू हो गया है।

    बारिश के कारण नुकसान  चिंता का विषय 

    बारिश का कारण आज भी हिमाचल मे बहुत नुकसान हुआ है, जो कि चिंता का विषय है। त्रासदी के उस दौर में हम लोगों की मदद करने प्रयास किये जा रहे है। हम सरकार की भी मदद कर रहे है और खुद भी राहत कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा विपक्ष में रहकर भी जनहित कार्य कर रहे हैं और करते रहेंगे। हमने केंद्र के समक्ष प्रदेश की स्थिति को रखा, मंत्रियों से मिले और पीएमओ में भी कई बार मैंने बात की है। केंद्र ने भी हर संभव मदद की है। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर और एनडीआरएफ ने भी कार्य किया।

    केंद्र ने 400 करोड़ की दी थी मदद 

    त्रासदी में सबसे ज्यादा नुकसान सड़क मार्गों को हुआ है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी हिमाचल आए और उन्होंने निरीक्षण करने के बाद 400 करोड़ की घोषणा कर दी। त्रासदी में नेशनल हाइवे को करीब 2800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    विपक्ष में रहकर काम किया 

    ठाकुर ने कहा कि विपक्ष में रहकर भी हम लोगों ने काम किया है। त्रासदी में हम लोगों ने काम किया जबकि कांग्रेस ने ऐसे दौर में भी राजनीतिक काम करने की शुरुआत की। केंद्र से भेजी राहत को कांग्रेस के मंत्री और विधायक खुद का प्रचार कर रहे है। इस दौर में कांग्रेस के लोग कोई राजनीति न करें।

    खबरें और भी

    चंबा में 6 जवानों की मौत 

    चंबा में हमारे छह जवानों और अन्य मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। कांग्रेस के आठ माह के कार्यकाल सही नहीं हुआ। हमने सोचा नए सीएम है काम करने देते हैं, लेकिन 8 माह में कुछ नहीं कर पाए सीएम। इस कार्यकाल में लगभग पौने 2 से मर्डर। मंत्री मुख्यमंत्री की नहीं सुन रहे और विधायक मंत्री को मंत्री नहीं मानते। अधिकारी परेशान है कि क्या करें।

    कांगड़ा जिला हाशिए पर 

    अधिकारी आपस में उलझ रहे हैं। सीएम ने जिन अधिकारियों पर आरोप लगाए विधानसभा में वही लोग आपके सलाहकार बन गए। कांगड़ा जिला हाशिये पर ला दिए है, मंडी में तो सब कुछ बन्द कर दिया सीएम सूक्खु ने। हमारे समय मे प्रधानमंत्री दो बार आए, कांग्रेस के लोग बताए की उन्होंने क्या किया।

    सड़कों को बहाल करने का किया आग्रह

    आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। बीडीओ और एसडीएम कार्यालयों से पैसे वापस ले लिए। सुख आश्रय योजना सही लेकिन सहारा योजना के तहत 8 माह से लोगों के नहीं दिए जा रहे है। सरकार में मानवीय दृष्टिकोण नहीं रहा है। सेब का सीजन चल रहा है इसलिए सरकार सड़कें बहाल करें। इनके मंत्री काम कम कर रहे है बातें ज्यादा कर रहें है।

    शांता कुमार ने जो कहा उनकी बात भी सुनते है सहयोग कर रहे है। कांग्रेस को लेकर उन्होंने जो कहा वो शायद भावनाओं के आकर कह दिया होगा।

    फोरलेन एरिए मे हुआ भूस्खलन

    नेशनल हाइवे और फोरलेन एरिया में हो रहे लैंडस्लाइड पर उन्होंने कहा कि अगर मिट्टी को छेड़ा जाए तो नुकसान होता है। कई जगह तो ऐसा हुआ है, लेकिन कई जगह ऐसी भी हैं जहां कोई कटिंग न होने के बावजूद भी हुई है। इसलिए नुकसान का सिर्फ एक ही कारण नहीं है।