हिमाचल में आज और कल होगी भारी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी हुआ है, मानसून 15 अगस्त तक सक्रिय रहेगा। ...और पढ़ें
-1786296090902_m.webp)
आज व कल भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज व यलो अलर्ट।
HighLights
10-11 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी।
कांगड़ा, सिरमौर में ऑरेंज, मंडी, बिलासपुर, सोलन में यलो अलर्ट।
राज्य में 118 सड़कें व 18 पेयजल योजनाएं अभी भी बाधित।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
अगले पूरे सप्ताह यानी 15 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। 10 अगस्त को प्रदेश के दो जिलों कांगड़ा और सिरमौर में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज और तीन जिलों मंडी, बिलासपुर और सोलन में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में रविवार को बादल छाने के साथ हल्की धूप रही। जबकि कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। कांगड़ा में 8.8, धर्मशाला में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जबकि बीते चौबीस घंटों के दौरान पांवटा साहिब में सर्वाधिक 38.2 मिलीमीटर और शिमला के सराहन में 25.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
प्रदेश में रविवार सुबह 129 सड़कें बंद थी जिसमें से 11 सडकों को यातायात के लिए खोल दिया गया। जबकि अभी भी 118 सड़कें बंद हैं। खराब 77 पेयजल योजनाओं में से अब 18 ही बाधित है जबकि बाकी को ठीक कर दिया गया है।
खबरें और भी
प्रदेश में अभी तक अगस्त माह में 72.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है। सिरमौर में प्रदेश में सबसे अधिक 225 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 71 प्रतिशत अधिक है।
कुल्लू और शिमला में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जबकि सबसे कम लाहुल स्पीति में मात्र 12.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 68 प्रतिशत कम और हमीरपुर में 43.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 60 प्रतिशत कम है।
दिन का तापमान 7.5 डिग्री तक बढ़ा
प्रदेश में दिन के तापमान में केलंग में सबसे अधिक 7.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। लाहुल स्पीति के ताबो में 2.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 31.9 डिग्री दर्ज किया गया जो नाहन के 27.3, चंबा के 30.4, सोलन में 2.3 डिग्री की वृद्धि के साथ 29.5 और बिलासपुर के बरठीं में 2.1 डिग्री की वृद्धि के साथ 31.8 डिग्री से अधिक रहा।