Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में 7 दिन की हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी, प्रभावित हो सकती हैं इमरजेंसी सेवाएं

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 04 Apr 2026 11:17 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रभावित रहेंगी। राज्यस्तरीय एंबुलेंस कांट्रेक्ट यूनियन ने 50 कर्मचारियों को बिन ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा ठप रहेगी। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा ठप रहेगी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित।

    2. 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर हड़ताल।

    3. वेतन विसंगतियां और प्रशासनिक प्रताड़ना मुख्य कारण।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाली 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं पांच अप्रैल से प्रभावित हो सकती हैं। राज्यस्तरीय एंबुलेंस कांट्रेक्ट यूनियन ने राज्यस्तरीय हड़ताल की चेतावनी दी है। इस कारण इमरजेंसी में एंबुलेंस सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। इससे पहले भी कर्मचारी हड़ताल पर जा चुके हैं, इस दौरान अन्य सरकारी एंबुलेंस के भरोसे काम चलाया जाता रहा है। लेकिन मरीजों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    हड़ताल पांच अप्रैल शाम आठ बजे से शुरू होकर 11 अप्रैल सुबह आठ बजे तक चलेगी। हड़ताल से प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

    50 कर्मचारियों को बिना ठोस कारण नौकरी से निकाला

    यूनियन के महासचिव बालकराम ने बताया कि हड़ताल का निर्णय मजबूरी में लिया है। सरकार को लिखित में 14 दिन पहले सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा करीब 50 कर्मचारियों को बिना ठोस कारण नौकरी से निकाला गया है। 

    सरकार और कंपनी कर रही अनदेखी

    कर्मचारियों के साथ मानसिक व प्रशासनिक प्रताड़ना की शिकायतें व लंबे समय से वेतन विसंगतियां दूर नहीं हो रही हैं। कई बार मांगें उठाने के बावजूद सरकार और कंपनी ने अनदेखी की है। 

    नोटिस के बावजूद नहीं की बातचीत की पहल

    यूनियन ने दावा किया कि हड़ताल का नोटिस देने के बावजूद सरकार या कंपनी की ओर से बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में उन्होंने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 

    यह भी पढ़ें: मनाली हाईवे पर बलोह टोल प्लाजा की नई दरें लागू, छोटे वाहनों के लिए 45 रुपये की बढ़ोतरी; मौरा में कम हुए रेट

    खबरें और भी