यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'आपदा प्रभावितों को जो धनराशि बांटी जा रही है, वह केंद्र से आई है'; शिक्षा मंत्री के बयान पर BJP का पलटवार
हिमाचल बीजेपी के नेताओं ने मंत्री रोहित ठाकुर को आड़े हाथों लिया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है। बीजेप ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल बीजेपी ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है।
- बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है।
- बीजेपी ने कहा कि जेपी नड्डा ने सबसे पहले लोगों का दुख दर्द बांटा है।
शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Politics शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के बयान पर भाजपा प्रवक्ता चेतन ब्रागटा, बलबीर वर्मा और विवेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है। आपदा के समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय स्तर से हिमाचल पहुंचने वाले पहले नेता थे। उन्होंने मंडी, कुल्लू व मनाली का प्रवास कर लोगों का दुख दर्द बांटा।
बीजेपी नेताओं ने कहा कि जेपी नड्डा ने शिमला आकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बैठक की और आपदा राहत के लिए पर्याप्त धनराशि देने के बाद सब प्रकार का सहयोग करने की घोषणा की। प्रदेश में जो भी धनराशि आपदा राहत में दी जा रही है, वह सारी केंद्र सरकार से आई है।
ये भी पढ़ें- 1 अक्टूबर को सील हो जाएंगे पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर? टैक्सी ऑपरेटरों ने दी सरकार को चेतावनी; ये है पूरा विवाद
'सरकार अपने दायित्व से भाग रही है'
भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार कांग्रेस पार्टी की है। जनता की आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति करना प्रदेश सरकार का दायित्व है। सरकार अपने दायित्व से भाग रही है। अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार की ओर से दी गई नौकरियों के पत्र यदि बांट रहे हैं तो उसमें भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तकलीफ हो रही है।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने क्या कहा?
बता दें कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल आकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि केंद्र की राहत केवल मौखिक है जिससे जनता गुमराह हो रही है। सरकार के कोष में कुछ आया ही नहीं है।