Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विधानसभा में साथ बैठेंगे पति-पत्नी; बना ये खास रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 10:06 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur Wins Election) ने चुनाव जीत लिया है। इसी के साथ ...और पढ़ें

    सुखविंदर सिंह सुक्खू और कमलेश ठाकुर एक साथ (जागरण फाइल फोटो)
    सुखविंदर सिंह सुक्खू और कमलेश ठाकुर एक साथ (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. देहरा से कमलेश ठाकुर की पत्नी बनीं विधायक
    2. अब सीएम सुक्खू और कमलेश एक साथ दिखेंगे
    3. नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा बने विधायक

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहली बार है जब पति-पत्नी दोनों विधानसभा में विधायक होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक होने के साथ मुख्यमंत्री हैं और उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर विधायक बन गई हैं।

    इससे पूर्व वर्ष 2017 में बाप-बेटा वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह एक साथ विधायक रह चुके हैं और इन्हें एक सदन में एक साथ बैठने का मौका मिल चुका है। उस दौरान कांग्रेस विपक्ष में थी। ये भी पहली बार है कि पति मुख्यमंत्री और पत्नी उसी सदन में विधायक होंगे।

    नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा ने जीता चुनाव

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्ता पक्ष में सदन के नेता और मुख्यमंत्री के तौर पर सदन में सबसे पहली सीट पर बैठेंगे जबकि उनकी पत्नी उसी सदन में उनके पीठे की अंतिम पंक्ति में होंगी पर सबसे अंतिम नहीं। सबसे अंत में सोलन के नालागढ़ से पहली बार विधायक चुनकर आए हरदीप सिंह बावा होंगे।

    विधानसभा में सदस्यों की बैठने की व्यवस्था विधायकों की टर्म यानी कितनी बार जीतकर आए उस आधार पर और डिविजन लिस्ट यानी मत विभाजन लिस्ट के आधार पर है। मत विभाजन लिस्ट में 12 जिले इस प्रकार से आते हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal By Election Result: 'सब कुछ दांव पर...', देहरा से पत्नी कमलेश ठाकुर को क्यों उतारा था? CM सुक्खू ने दिया अब चौंकाने वाला जवाब

    चंबा, कांगड़ा, लाहुल स्पीति, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला व किन्नौर है। मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर पहली बार चुनकर आई हैं लेकिन डिविजन लिस्ट के आधार पर दूसरे नंबर पर है।

    इस उपचुनाव में नही बार दो विधायक चुनकर आ रहे हैं जिनमें कांग्रेस से कमलेश के अलावा हरदीप सिंह बावा हैं। उधर विपक्ष की सीटों में भी सुंधरी और इंद्रदत्त लखनपाल और अब हमीरपुर से भाजपा से आशीष शर्मा के जीत के आने के बाद बदलाव होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal By Election Result 2024: बीजेपी को मिली एक सीट पर अनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया, हमीरपुर को लेकर कही ये बात