Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal By Election: 'कांग्रेस के लिए रचा षड्यंत्र...', प्रतिभा सिंह बोलीं- भाजपा की वजह से हो रहे उपचुनाव

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 05:38 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के साथ-साथ छह विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को स्वीकारने के बाद अब प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर भी उप ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की फाइल फोटो (Jagran File Photo)
    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की फाइल फोटो (Jagran File Photo)

    HighLights

    1. भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया: प्रतिभा सिंह
    2. भाजपा ने तीन निर्दलीय विधायकों को भी अपने पक्ष में करने को त्यागपत्र देने को उकसाया: प्रतिभा
    3. प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियां करने के लिए कहा

    जागरण संवाददाता, शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा के उस आरोप को पूरी तरह निराधार बताया है जिसमें वह विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस को दोषी बता रही है।

    प्रेस को जारी बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया।

    भाजपा ने विधायकों को उकसाया: प्रतिभा सिंह

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन निर्दलीय विधायकों को भी अपने पक्ष में करने को त्यागपत्र देने को उकसाया। यही वजह है कि प्रदेश को इन उपचुनावों का सामना करना पड़ रहा है और इस सबके लिए भाजपा पूरी तरह दोषी है।

    प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तीन विधानसभा उपचुनावों में पूरी तरह डट जाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि यह चुनाव प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने व जनमत को मजबूत करने का मौका है। प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पक्ष में है और इसे भाजपा के किसी भी प्रकार के षड्यंत्र से बचाना होगा।

    जनकल्याण के लिए समर्पित कांग्रेस: प्रतिभा सिंह 

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित है। कर्मचारियों को ओपीएस बहाल कर व महिलाओं को 1500 की सम्मान राशि जारी कर कांग्रेस ने प्रदेश में एक इतिहास रचा है।

    उन्होंने कर्मचारियों व महिलाओं से कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए ओच्छे हथकंडे अपना रही है।

    प्रदेश में विधानसभा के छह उप-चुनाव भाजपा के षड्यंत्रों का हिस्सा था जिसमें वह सफल नही हुई अब यह तीन उप चुनावों भी भाजपा के एक षड्यंत्र का ही हिस्सा है जिससे उसे फिर से मुंह की खानी पड़ेगी।

    कांग्रेस ने इन तीन उम्मीदवारों पर खेला दांव

    प्रतिभा सिंह ने देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि सभी को एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में पार्टी प्रत्यशियों कमलेश ठाकुर, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा व हरदीप बाबा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जा कर भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार से उन्हें सचेत करना होगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर व मजबूत है और सरकार पर कोई भी खतरा नही है। तीन उप चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 38 से 41 होने जा रही है इसमें किसी को भी कोई संशय नहीं होना चाहिए।

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द ही वह इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरे पर जाएंगी । पार्टी के अन्य सभी नेता जिन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है वह भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। जल्द ही चुनाव के इस सारे प्रचार प्रसार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Train Cancel: रेलवे पुल गिरने का बढ़ा खतरा, इन ट्रेनों को किया रद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी; देखें गाड़ियों की पूरी लिस्ट