हिमाचल के कॉलेज व स्कूलों में 15 अगस्त की छुट्टी कैंसिल, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिशा निर्देश जारी
हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के साथ सभी सरकारी कॉलेज भी खुले रहेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्राचार्यों को राष्ट्रीय पर्व ग ...और पढ़ें

हिमाचल सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में 15 अगस्त की छुट्टी कैंसल की है।
HighLights
15 अगस्त को हिमाचल के सभी सरकारी कॉलेज खुले रहेंगे।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
छात्रों और स्टाफ की समारोहों में भागीदारी सुनिश्चित होगी।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों के साथ सभी सरकारी कॉलेज भी खुले रहेंगे। स्कूलों व कॉलेज छुट्टी नहीं रहेगी। सरकार ने छुट्टी कैंसिल कर दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी कालेजों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से प्राचार्यों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कॉलेज स्तर पर राष्ट्रीय पर्व पूरी गरिमा के साथ मनाया जाए।
समारोह में भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आदेश
निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी सरकारी कालेजों के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों की भागीदारी संबंधित तहसील, उपमंडल और जिला मुख्यालयों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए कालेज प्रशासन आवश्यक समन्वय करेगा, ताकि अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों और स्टाफ की सहभागिता हो सके।
निदेशालय का प्राचार्यों को निर्देश
उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी प्राचार्यों से कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से जुड़े निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेशों में राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को पूरे सम्मान, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया है।
युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना और सुदृढ़ करने के लिए फैसला
हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कालेजों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों से अवगत कराने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है। सरकार का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।