यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: सोनिया गांधी से मिले विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह, चुनावी तैयारियों का दिया रिपोर्ट कार्ड
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) और विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाका ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने रविवार को दिल्ली में पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। इस दौरान राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) भी मौजूद रहे।
लंबे समय के बाद प्रतिभा सिंह ने सोनिया गांधी से मिली हैं। इससे पहले भी उन्होंने मुलाकात के लिए समय मांगा था लेकिन तब मुलाकात नहीं हो सकी थी। इस मुलाकात के दौरान हिमाचल के सियासी घटनाक्रम से लेकर चुनावी तैयारियों व राज्यसभा चुनावों में हुए उल्टफेर पर विस्तृत चर्चा की गई। हिमाचल में चुनावों के लिए कांग्रेस की क्या तैयारियां है इस की भी पूरी रिपोर्ट उन्होंने हाईकमान को दी है।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
उन्होंने सोनिया गांधी को आश्वस्त किया कि लोकसभा की चारों सीटों के साथ उप चुनावों में भी कांग्रेस जीत का परचहम लहराएगी। सरकार और संगठन में आखिर दूरियां क्यों हो रही थीं और उन दूरियों को कम करने के लिए अब क्या किया जा रहा है इसे लेकर भी चर्चा हुई है। बीते दिनों कांग्रेस पार्टी में खासा घमासान मचा था जिसकी जानकारी सोनिया गांधी को भी दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Himachal Politics: मानहानि नोटिस के बाद अब CM सुक्खू के खिलाफ शिकायत दर्ज, बागी विधायक सुधीर ने खोला मोर्चा
अब प्रतिभा सिंह ने उनसे राजनीतिक माहौल पर चर्चा के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव को लेकर भी बात हुई है। पिछले कल प्रतिभा सिंह के अलावा विक्रमादित्य सिंह का नाम भी पैनल में केंद्रिय चुनाव समिति को भेजा गया है। इस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिभा व विक्रमादित्य सिंह का क्या मत है इसे लेकर भी सोनिया गांधी के समक्ष अपना पक्ष रखा गया है।
खबरें और भी
प्रियंका गांधी ने की कांग्रेस नेताओं की तारीफ
एक तरफ प्रियंका गांधी ने एक्स पर हिमाचल कांग्रेस नेताओं की तारिफ की है। वहीं दूसरी ओर प्रतिभा-विक्रमादित्य सिंह की सोनिया गांधी से मुलाकात के कई मायने हैं। उनकी नाराजगी चल रही थी जिसपर हाइकमान ने जो निर्देश दिए हैं उससे कितना सुधार हुआ है और आगे क्या कुछ होना चाहिए इसपर भी दोनों नेताओं ने अपनी बात रखी है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सोमवार को यह दोनों नेता वापस शिमला लौटेंगे।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'सत्य की होगी जीत, कांग्रेस के साथ खड़ी हिमाचल की जनता...'; प्रियंका गांधी का BJP पर पलटवार
11 व 13 को होगी टिकटों की घोषणा
कांग्रेस केंद्रिय चुनाव समिति की बैठक 11 व 13 अप्रैल को होनी है। इसमें हिमाचल की टिकटें तय होंगी। हिमाचल में चुनाव अंतिम चरण में है। ऐसे में टिकटे जारी करने में कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। बीते रोज स्क्रीनिंग कमेटी में प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाया गया था जिसे मंजूरी के लिए सीईसी को भेजा है। सीईसी ही इस पर अंतिम मुहर लगाएगी। इससे पूर्व राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणूगोपाल से पूरे मामले पर बीते रोज चर्चा हो चुकी है।