Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: 'सत्‍य की होगी जीत, कांग्रेस के साथ खड़ी हिमाचल की जनता...'; प्रियंका गांधी का BJP पर पलटवार

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 01:27 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ह ...और पढ़ें

    प्रियंका गांधी का भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार (फाइल फोटो)
    प्रियंका गांधी का भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार (फाइल फोटो)

    पीटीआई, शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Himachal Lok Sabha Election) और विधानसभा उपचुनाव (Himachal Assembly By-Election) एक साथ होने जा रहे हैं। चुनाव होने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने हिमाचल सरकार पर विश्वास जताया। साथ ही उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के लोग पार्टी का समर्थन करेंगे और प्रदेश में सच्‍चाई की ही जीत होगी।

    कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर बोला हमला

    कांग्रेस महासचिव ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि भाजपा पैसे और एजेंसियों का उपयोग करके सत्ता में आना चाहती है। ऐसा करना लोकतंत्र नष्‍ट करने के सामान है। वहीं कांग्रेस का संकल्‍प सच्चाई, साहस और धैर्य के साथ लोगों के लिए अथक प्रयास करने का है।

    प्रियंका गांधी ने एक्‍स पर किया पोस्‍ट

    प्रियंका गांधी ने एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए कहा, 'मैंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं से मुलाकात की। मुझे उनकी एकता, कड़ी मेहनत, मजबूती से चुनाव लड़ने के साहस और लोगों के प्रति उनके समर्पण पर गर्व है।' कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि जनता हमारा समर्थन करेगी और सच्चाई की जीत होगी।

    हिमाचल में एक साथ होंगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव

    बता दें हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटों पर एक जून को उपचुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे। हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ा चार लोकसभा सीटें हैं। 2019 में भाजपा ने चारों सीटें जीतकर अपने नाम की थी। लेकिन बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने मौजूदा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मृत्यु के बाद 2021 में आवश्यक उपचुनाव में मंडी को भाजपा से छीन लिया।

    खबरें और भी

    प्रियंका बनी पार्टी की संकटमोचक: हिमाचल कांग्रेस

    कांग्रेस के मुताबिक प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में लोगों के जनादेश की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फरवरी में वह भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' को विफल करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार संपर्क में रहीं। प्रियंका गांधी 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अभियान का चेहरा थीं। वह पहले भी कांग्रेस के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने बदली रणनीति, इन नेताओं को मिला टिकट तो रोचक होगा मुकाबला