राहुल गांधी के खिलाफ FIR करने पर हिमाचल कांग्रेस का हमीरपुर में प्रदर्शन; नेता बोले- यह कानून का दुरुपयोग
हिमाचल कांग्रेस ने हमीरपुर में राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

हमीरपुर में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। जागरण
HighLights
हमीरपुर में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस का प्रदर्शन।
कांग्रेस ने एफआईआर को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
भाजपा पर कानून और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर कांग्रेस ने आज गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
धरना प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश ठाकुर साहित जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्तियां लेकर भाजपा को दलित विरोधी भी करार दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष से अपमानजनक व्यवहार
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया, लेकिन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इस घटना पर आपत्ति जताने वाले राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है।
कानून और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग
सुमन भारती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा सर्व समाज की विचारधारा है और भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए कानून और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस मांग करती है कि जिन लोगों ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित करने का काम किया है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो। उन्होंने कहा की सभी कांग्रेस जन राहुल गांधी के साथ खड़े हैं और आज हर जिला मुख्यलय में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
यह तानाशाही का नया ट्रेंड : बिट्टू
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तानाशाही का नया ट्रेंड शुरू किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सर्व समाज की विचारधारा है और भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है।
