हिमाचल में 150 और स्कूल होंगे CBSE संबद्ध, कॉलेज स्टूडेंट को मिलेंगे 5000 रुपये; 1000 युवाओं को विदेश में नौकरी
हिमाचल प्रदेश में अगले वर्ष 150 और स्कूल सीबीएसई से संबद्ध होंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट में युवाओं के लिए 500 कैंपस इंटरव्यू और 1000 विदेश में नौक ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सदन में।
HighLights
अगले वर्ष 150 और स्कूल CBSE से संबद्ध होंगे।
युवाओं को विदेश में 1000 नौकरियां, 500 कैंपस इंटरव्यू।
कॉलेज छात्रों को 5000 रुपये मासिक सहायता मिलेगी।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले वर्ष 150 और स्कूलों को सीबीएसई के तहत संबद्ध किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए 500 कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। सीएम सुक्खू ने बजट में घोषणा की कि विदेशों में एक हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। हिमाचल के युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका भी मिलेगा। सीएम ने कहा कि सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में चौकीदार और मल्टी टास्क वर्कर्स के पद भरे जाएंगे।
प्रदेश के कॉलेजों में 389 असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पदों को भरा जाएगा। हिमाचल में अंग्रेजी, मैथ और साइंस की लिए विशेष टीचर रखे जाएंगे। हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र के लिए 9,660 करोड़ का एलान किया गया है।
कॉलेज छात्रों को मिलेंगे 5000 रुपये
हिमाचल में जिन कॉलेज में 75 से कम छात्र हैं, अगर वे निकटवर्ती जिला स्तर पर कॉलेज में एडमिशन लेते है तो उन्हें सरकार प्रति माह देगी 5000 रुपये देगी।
सेमेस्टर सिस्टम की घोषणा
हमीरपुर में प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज बनेगा। प्रदेश के कई कॉलेजों में स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यूजी कोर्स में अब सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने की घोषणा, सालाना परीक्षा नहीं होगी।
डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 99 करोड़
राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 99 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की गई। इन स्कूलों में बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 'अपना सुखी परिवार' योजना में जुड़ेंगे एक लाख लोग, फ्री बिजली व 1500 रुपये मिलने का क्या रहेगा पैमाना?
यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के हलके नादौन में 25 करोड़ रुपये से बनेगा एक्वा पार्क, क्या होगी खासियत?