Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में एंट्री टैक्स पर CM सुक्खू का एलान, छोटी गाड़ियों का लगेगा पुराना शुल्क; भारी वाहनों के लिए नई दरें

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 31 Mar 2026 03:43 PM (IST)

    सीएम सुक्खू ने हिमाचल में एंट्री टैक्स विवाद पर सदन में घोषणा की है कि छोटे वाहनों पर पुराना शुल्क बहाल होगा। 5 सीटर कार के लिए 70 रुपये और 6-12 सीटर ...और पढ़ें

    HighLights

    1. छोटे वाहनों पर पुराना एंट्री टैक्स शुल्क बहाल होगा।

    2. 5 सीटर कार 70 रुपये, 6-12 सीटर वाहन 110 रुपये।

    3. 6 टायर ट्रक 320 रुपये, 10-14 टायर 570 रुपये।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए विवाद के बीच सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि सरकार पहले जैसी स्थित बहाल करेगी। सीएम ने विपक्ष के लगातार विरोध पर कहा कि हमारी सरकार ने सब तरह की फीस मिलाकर टोल टैक्स को फास्टटैग से जोड़ा था। सीएम ने कहा कहा कि अब सरकार पहले की तरह अलग-अलग फीस लेगी। सीएम ने कहा कि टोल टैक्स और एंट्री फीस पर भ्रम फैलाया जा रहा है। 

    कार और 12 सीटर वाहन का पुराना प्रवेश शुल्क लगेगा

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि टोल टैक्स को लेकर दोबारा से समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि कार 5 सीटर और 6 से 12 सीटर का अब पुराना ही शुल्क दो दरों में लिया जाएगा। 5 सीटर कार का 70 रुपये, जबकि 6 से 12 सीटर वाहन के 110 रुपये लगेंगे। 

    छह टायर ट्रक के लगेंगे 320 रुपये

    मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि 6 टायर ट्रक का शुल्क 320 रुपये ही रखा गया है, जबकि 10 से 14 टायर डबल एक्सल का 570 रुपये ही निर्धारित किया गया है।

    सीएम सुक्खू ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात करेंगे। उनकी पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िग और प्रताप सिंह बाजवा से बात हुई है।

    पंजाब और हरियाणा में प्रदर्शन

    गत दो दिन सीमा पर पंजाब और हरियाणा के लोगों ने एंट्री टैक्स के विरोध में प्रदर्शन किया था। भरतगढ़ और बरोटीवाला में ढाई-ढाई घंटे यातायात जाम रखा, इस कारण लोगों को भारी परेशानी हुई।

    खबरें और भी

    विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

    मंगलवार को प्रदेश विधानसभा में सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले विपक्ष ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एंट्री टैक्स को लेकर विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर विरोध जताया। इस दौरान विपक्ष के विधायक बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

    पंजाब और हरियाणा में विरोध

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एंट्री टैक्स को लेकर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में भी विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे और जल्दबाजी में फैसले लेने से ऐसी स्थिति पैदा होती है।

    टैक्स बढ़ाने से प्रदेश के लोग भी परेशान

    जयराम ठाकुर ने कहा कि एंट्री टैक्स को लेकर प्रदेश के अंदर भी नाराजगी और गुस्सा है। खासकर सीमा क्षेत्रों में लोग रोजमर्रा के जीवन में परेशान हो रहे हैं। रिश्तेदारों के घर जाने तक के लिए एंट्री टैक्स देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों पर एंट्री टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में भ्रष्टाचार पर IAS अफसर आमने-सामने, मुख्य सचिव ने सीएम सुक्खू को पत्र लिखा; लगाए गंभीर आरोप