विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: राज्य सरकार AI मंत्रालय का गठन करने पर कर रही विचार, CM सुक्खू ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

By Parkash Bhardwaj Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Tue, 09 Jan 2024 06:59 AM (IST)

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस (कृत्रिम मेधा) का उपयोग सुनिश्चित किया ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए।

HighLights

  1. स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और कृत्रिम मेधा का उपयोग होगा सुनिश्चित
  2. आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस मंत्रालय का सृजन करने पर भी किया जा रहा विचार
  3. देशभर में इस तरह की महत्वकांक्षी पहल होगी पहली बार

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस (कृत्रिम मेधा) का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस मंत्रालय का सृजन करने पर भी विचार किया जा रहा है।

देशभर में इस तरह की महत्वकांक्षी पहल पहली बार होगी। यह बात उन्होंने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए वृहद स्तर पर कार्य कर रही है।

विश्व स्तरीय डायग्नोस्टिक लैब की जाएगी स्थापित

प्रदेश सरकार हमीरपुर में राष्ट्रीय कैंसर केंद्र स्थापित करने जा रही है। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की जा रही हैं। इस केंद्र में मुख्य तौर पर अस्पताल, पॉलीऐटिव केयर, सेंटर फार प्रिवेंटिव आन्कोलोजी और सेंटर फार मोलीक्यूलर ऑन्कोलोजी विभाग होंगे।

उन्होंने कहा कि इस केंद्र में हाई-एंड प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा और विश्व स्तरीय डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस बताए नेहरू परिवार ने क्यों बनाई राम लला से दूरी', जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर खड़े किए सवाल 

ये लोग रहे उपस्थित

इस केन्द्र में मोलीक्यूलर ऑन्कोलोजी सहित अनेक नवीन प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर मरीजों को श्रेष्ठतम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में राज्य में कार्यशील कैंसर केयर यूनिट को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

बैठक में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. दिनेश पेढ़ारकर, डा. जीके रथ, डा. सीएम त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, मिशन निदेशक एनएचएम प्रियंका वर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं गोपाल बेरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- अब हिमपात के बाद भी शिमला में ठप नहीं होगा यातायात, कैल्शियम क्लोराइड के साथ ब्राइन दिखाएगा मैजिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।