Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में सरकारी नौकरी का मौका: 428 पदों पर निकली भर्ती, हाई कोर्ट में 388 और सचिवालय में 40 पोस्ट भरेंगी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:23 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में युवाओं के लिए कुल 428 सरकारी पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें हाई कोर्ट में 388 और सचिवालय में 40 क्लर्क पद शामिल हैं। ...और पढ़ें

    हिमाचल में सरकारी नौकारी का मौका है। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल में सरकारी नौकारी का मौका है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. हिमाचल में कुल 428 सरकारी पदों पर भर्ती।

    2. हाई कोर्ट में 388 और सचिवालय में 40 पद।

    3. ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त और 14 अगस्त 2026 से।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर है। प्रदेश में 428 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती होगी। वहीं, हिमाचल हाई कोर्ट ने जिला न्यायपालिका में विभिन्न श्रेणियों के कुल 388 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए आनलाइन आवेदन 10 अगस्त से आमंत्रित किए जाएंगे। अभ्यर्थी 10 सितंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया हाई कोर्ट के भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी।

    कोर्ट मैनेजर के पांच, क्लर्क के 141, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के 79, ड्राइवर के नौ, प्रोसेस सर्वर के 65 तथा चपरासी, आर्डरली, चौकीदार और सफाई कर्मचारी सहित ग्रुप-डी के 89 पद भरे जाएंगे। इन पदों में नियमित, अनुबंध व दैनिक वेतनभोगी श्रेणी के पद भी शामिल हैं।

    किस पद के लिए क्या योग्यता

    प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया निर्धारित है। क्लर्क व स्टेनोग्राफर पदों के लिए कंप्यूटर दक्षता, टाइपिंग व स्टेनोग्राफी परीक्षा अनिवार्य होगी, जबकि अन्य पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, ड्राइविंग या दस्तावेज सत्यापन प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी।

    आवेदन शुल्क भी तय

    सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये, हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्गों के लिए 300 रुपये निर्धारित है। अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी है, जबकि आरक्षित वर्गों और पात्र सरकारी कर्मचारियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

    सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर होगी भर्ती 

    उधर, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में क्लर्क जाब ट्रेनी के 40 पदों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ हो गई है। राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 26045 के तहत पात्र अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि आनलाइन आवेदन का लिंक 14 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से सक्रिय होगा। अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती संबंधी अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध है। 

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: मनाली हाईवे के लिए 2340 करोड़ की परियोजना तैयार: पंडोह में बनेगा बाईपास, चार व सात मील में टनल निर्माण होगा