हिमाचल में हिम बस कार्ड के बिना कल से महिलाओं को नहीं मिलेगी किराये में छूट, HRTC की डेडलाइन खत्म
हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल से महिलाओं के लिए हिम बस कार्ड अनिवार्य होगा। इसके बिना निगम की बसों में 50% किराये की छूट नहीं मिलेगी, पूरा किराया देना हो ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बसों में पहली अप्रैल से महिलाओं को बिना हिम बस कार्ड किराये में छूट नहीं मिलेगी।
HighLights
1 अप्रैल से हिम बस कार्ड महिलाओं के लिए अनिवार्य होगा।
कार्ड न होने पर महिलाओं को पूरा किराया देना होगा।
HRTC के बेड़े में जल्द 297 नई ई-बसें शामिल होंगी।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए पहली अप्रैल से हिम बस कार्ड अनिवार्य होगा। यदि किसी महिला के पास हिम बस कार्ड नहीं है तो उसे पूरा किराया देना होगा। अभी प्रदेश में महिलाओं को निगम की बसों में 50 प्रतिशत छूट दी जाती है और आधा किराया ही लगता है।
हिम बस कार्ड केवल हिमाचल प्रदेश की महिलाओं का ही बनेगा। अन्य राज्यों की महिलाओं का बस में पूरा किराया लगेगा।
अधिकतर महिलाओं के नहीं बने हैं हिम बस कार्ड
राज्य सरकार ने इसका एलान पहले ही कर दिया था। अभी प्रदेश में काफी महिलाएं ऐसी हैं जिनके यह कार्ड अभी तक नहीं बने हैं। सरकार ने पहले एक अप्रैल से इस कार्ड को लागू करने का एलान किया है। लेकिन अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी ई बसें
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में 297 ई बसें शामिल होंगी। इनकी खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अप्रैल महीने में ही ये बसें निगम के बेड़े में शामिल हो सकती हैं। इन बसों के शामिल होने से एचआरटीसी की सेवाओं में काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है। अभी निगम के बेड़े में बसों की कमी है। कई जगह रूट पर खटारा बसें भेजी जा रही हैं।