Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: कर्मचारियों को आठ तारीख को भी नहीं मिला वेतन, यूनियन ने दे दी आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 08 Dec 2025 05:40 PM (IST)

    Himachal Pradesh Employees, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों को वेतन मिलने में देरी हो रही है, जिससे वे नाराज हैं। यूनियन ने चेत ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. एचआरटीसी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला।

    2. यूनियन ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

    3. समय पर वेतन न मिलने से आक्रोश।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Employees, घाटे की मार झेल रहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को आठ दिन बाद भी वेतन जारी नहीं कर पाया है। समय पर वेतन न मिलने से निगम के कर्मचारी भड़क गए हैं। यूनियन ने इसको लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।  

    एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर और कंडक्टर यूनियन अध्यक्ष प्रीत महेंद्र ने कहा कि कर्मचारी वेतन के लिए बार-बार मांग कर थक चुके हैं। 

    यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर यूनियन आगामी दिनों में अपनी त्रैमासिक बैठकें करेगी, इन बैठकों में बड़े आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

    दिन-रात ड्यूटी के बाद भी वेतन नहीं

    यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि चालक दिन-रात लंबी दूरी की बसों में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारी परिवार से दूर रहकर देर रात तक ड्यूटी पर रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्रदेश के अन्य विभागों की तरह समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।

    घाटे के लिए कर्मचारी नहीं जिम्मेदार

    यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निगम घाटे में चल रहा है तो इसका दोष कर्मचारियों पर नहीं डाला जा सकता है। कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता से लगातार सेवाएं दे रहे हैं, फिर भी वेतन का इंतजार करना पड़ रहा है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेंशनरों के चिकित्सा बिलों की एक माह में होगी अदायगी, CM ने बताया देनदारियों के भुगतान में क्यों हुई देरी? 

    हर महीने सरकार व मंत्री से करनी पड़ रही बात

    यूनियन ने कहा कि हर माह वेतन के लिए सरकार व मंत्री से बात करनी पड़ी है। पिछले कई महीनों से यह नहीं हुआ कि वेतन पहली तारीख को खाते में आ गया हो और यूनियनों को रोष प्रकट न करना पड़ा हो। सरकार अन्य विभागों की तर्ज पर निगम के कर्मचारियों को भी एक तारीख को वेतन जारी करे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ग्रेट खली के जमीन विवाद में हिमाचल सरकार की कार्रवाई, तहसीलदार की शक्तियां छीन SDM को सौंपी जांच, क्या है पूरा मामला?