Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: पेंशनरों के चिकित्सा बिलों की एक माह में होगी अदायगी, CM ने बताया देनदारियों के भुगतान में क्यों हुई देरी?

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 08 Dec 2025 03:38 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के भुगतान में देरी पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि एक महीने के ...और पढ़ें

    शिमला सचिवालय में पेंशनरों के संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल से बात करते मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।

    शिमला सचिवालय में पेंशनरों के संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल से बात करते मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।

    HighLights

    1. एक महीने में होगा चिकित्सा बिलों का भुगतान

    2. सीएम सुक्खू ने बताई देरी की वजह

    3. वित्तीय बाधाएं और सरकार के प्रयास

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिमला सचिवालय में पेंशनरों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। पेंशनरों ने सीएम को अपनी मांगों से अवगत करवाया। 
    सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनरों के सभी लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी आगामी एक माह के भीतर पूरी करेगी।

    हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इसका ऐलान किया। 

    समस्याओं और मांगों का समाधान जरूरी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारी सरकार की रीढ़ की तरह कार्य करते हैं और उनकी समस्याओं और मांगों का उचित समाधान करना प्रदेश सरकार का दायित्व है।

    ओपीएस से 1 लाख 36 हजार कर्मचारी लाभान्वित

    सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी अपने सामाजिक सरोकारों का बिना किसी बाधा के निर्वहन सुनिश्चित कर सकें, इसलिए प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद ओपीएस बहाल की। इससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं।

    इस कारण नहीं हो पाई देनदारियों की अदायगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों का समाधान सुनिश्चित कर रही है और उनकी विभिन्न देनदारियों की अदायगी भी समय-समय पर की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संसाधनों के सृजन के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन भी सुनिश्चित कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा और कर्मचारियों और पेंशनरों की देनदारियों की अदायगी भी समय सीमा में पूर्ण नहीं हो पाई। 

    खबरें और भी

    फ्रंट के अध्यक्ष ने बताई मांगें

    सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों की सभी देनदारियां प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।

    यह भी पढ़ें: शिमला: मादा भालू रिहायशी क्षेत्र में पहुंच कर रही थी शिकार, रैपिड रेस्क्यू टीम ने दिया लोगों को दहशत से छुटकारा 

    यह भी पढ़ें: शिमला में पर्यटकों ने नियम तोड़े तो कार्रवाई तय, ये 5 रूल हर हाल में करने होंगे फॉलो, प्रशासन ने क्यों बरती सख्ती?