विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Transfer News: हिमाचल में चली तबादला एक्सप्रेस, हाईकोर्ट ने 51 जजों का किया ट्रांसफर; देखें लिस्ट

Updated: Wed, 11 Dec 2024 10:22 PM (IST)

Himachal Transfer News हिमाचल प्रदेश में जिला न्यायालयों के 51 जजों के तबादले और पदस्थापना से जुड़ा आदेश जारी हुआ है। इस संदर्भ में प्रदेश हाईकोर्ट ने ...और पढ़ें

हिमाचल में 51 जजों का हुआ ट्रांसफर (जागरण फाइल फोटो)
हिमाचल में 51 जजों का हुआ ट्रांसफर (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. हिमाचल में 51 जजों का ट्रांसफर हुआ है
  2. हाईकोर्ट ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला न्यायालयों के 51 जजों के तबादले और पदस्थापना से जुड़ा आदेश जारी हुआ है। इस संदर्भ में प्रदेश हाई कोर्ट ने अधिसूचना जारी की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, विवेक शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व), हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला को प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, शिमला के पद पर स्थानांतरित एवं पदस्थापित किया गया है।

वहीं, हरीश शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुल्लू को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व), हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला के पद पर स्थानांतरित एवं पदस्थापित किया गया है।

अमित मंडयाल का भी हुआ ट्रांसफर

इसी क्रम में अमित मंडयाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय हरमेश कुमार को दो वर्ष की अवधि के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति/नियुक्ति पर कुल्लू के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

चंबा के वरिष्ठ सिविल जज-सह-सीजेएम हरमेश कुमार को तदर्थ आधार पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति/नियुक्ति पर किन्नौर के रामपुर बुशहर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

सोलन के सीनियर सिविल जज का भी तबादला

सोलन के वरिष्ठ सिविल जज-सह-सीजेएम रमणिक शर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति/नियुक्ति पर फास्ट ट्रैक कोर्ट (दुष्कर्म/पोक्सो), सोलन के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में ट्रांसफर किया गया है।

विवेक शर्मा, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-सीजेएम, शिमला, को एडहॉक आधार पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति/नियुक्ति पर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट (दुष्कर्म/पोक्सो), शिमला के पद पर स्थानांतरित एवं तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल में रातों रात जिला अदालतों के 27 जजों का तबादला, हाई कोर्ट ने जारी किए आदेश; देखें लिस्ट

हमीरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव असलम बेग को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्ति के बाद कुल्लू में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, लाहौल और स्पीति के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

नेहा शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला, को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्ति के  वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ऊना के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

मनीषा गोयल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर, को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्ति के बाद वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मंडी के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

लिस्ट में ये नाम भी शामिल

निशांत वर्मा, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश (अवकाश/प्रशिक्षण रिजर्व), हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, को केंद्रीय परियोजना समन्वयक, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

आभा चौहान, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू, को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीशों के संवर्ग में स्थानापन्न आधार पर दो वर्ष की अवधि के लिए पदोन्नति/नियुक्ति पर वर्तमान नियुक्ति स्थान पर तैनात करने का आदेश दिया गया है।

अजय कुमार, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश-सह-एसीजेएम, नालागढ़, को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीशों के संवर्ग में स्थानापन्न आधार पर दो वर्ष की अवधि के लिए पदोन्नति/नियुक्ति पर वर्तमान नियुक्ति स्थान पर तैनात किया गया है।

आकांक्षा डोगरा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोलन, को दो वर्ष की अवधि के लिए स्थानापन्न आधार पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीशों के संवर्ग में पदोन्नति/नियुक्ति पर वर्तमान पदस्थापन स्थान पर उसी रूप में तैनात करने का आदेश दिया गया है। इस तरह अधिसूचना में 51 जजों के नाम शामिल हैं।

इनका भी हुआ तबादला

  • एकांश कपिल सिविल जज-सह-जेएमएफसी-4 शिमला को सिविल जज-सह-जेएमएफसी-2 शिमला के पद पर स्थानांतरित एवं तैनात किया गया है।
  • विभूति बहुगुणा सिविल जज-कम-जेएमएफसी-5 शिमला को स्थानांतरित कर सिविल जज-कम-जेएमएफसी-3 शिमला के पद पर तैनात किया गया है।
  • डॉ. पार्थ जैन सिविल जज-कम-जेएमएफसी इंदौरा को स्थानांतरित कर सिविल जज-कम-जेएमएफसी चंबा के पद पर तैनात किया गया है।
  • राहुल सिविल जज-कम-जेएमएफसी करसोग को स्थानांतरित कर सिविल जज-कम-जेएमएफसी मनाली के पद पर तैनात किया गया है।
  • श्वेता नरूला सिविल जज-कम-जेएमएफसी धर्मशाला को स्थानांतरित कर सिविल जज-कम-जेएमएफसी करसोग के पद पर तैनात किया गया है।
  • युद्धवीर सिंह सिविल जज-कम-जेएमएफसी-2 सरकाघाट को स्थानांतरित कर सिविल जज-कम-जेएमएफसी-1 सरकाघाट के पद पर तैनात किया गया है।
  • परवीन खडवाल सिविल जज-कम-जेएमएफसी-3, घुमारवीं को स्थानांतरित कर सिविल जज-कम-जेएमएफसी इंदौरा के पद पर तैनात किया गया है।
  • टीना मल्होत्रा सिविल जज-कम-जेएमएफसी-3 मंडी को स्थानांतरित कर सिविल जज-कम-जेएमएफसी-2 मंडी के पद पर तैनात किया गया है।
  • वरुण सिविल जज-कम-जेएमएफसी-3 ऊना को स्थानांतरित कर सिविल जज-कम-जेएमएफसी-1 धर्मशाला के पद पर तैनात किया गया है।
  • कर्म प्रताप सिंह सिविल जज-कम-जेएमएफसी चंबा को सिविल जज-कम-जेएमएफसी बंजार के पद पर स्थानांतरित किया है।
  • प्रिया डोगरा सिविल जज-कम-जेएमएफसी-6 शिमला को सिविल जज-कम-जेएमएफसी गोहर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • ज्योति भागचंदानी सिविल जज प्रेरण प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शिमला में सिविल जज-कम-जेएम-4 के पद पर भेजा गया है।
  • पारस आहूजा सिविल जज प्रेरण प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ऊना में सिविल जज-कम-जेएम-3 के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • सुष्मिता शर्मा सिविल जज प्रेरण प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, शिमला में सिविल जज-कम-जेएम-5 के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
  • विकास ठाकुर सिविल जज को प्रेरण प्रशिक्षण पूरा करने के बाद स्थानांतरित कर सिविल जज-सह-जेएम-3 मंडी के रूप में तैनात किया गया है।
  • अपूर्व राज सिविल जज को प्रेरण प्रशिक्षण पूरा करने के बाद बतौर सिविल जज-सह-जेएम-6 शिमला के रूप में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: सरकारी ही नहीं अब प्राइवेट बसों में भी होगा टिकटिंग मशीनों का उपयोग, परिवहन विभाग ने जारी किए निर्देश