Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: अगले चार दिन खराब रहेगा मौसम, आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी; पहाड़ों पर माइनस में पहुंचा तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 08:35 AM (GMT+05:30)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall in Himachal) हो रही है जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। मौसम ...और पढ़ें

    हिमाचल में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी
    हिमाचल में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी

    HighLights

    1. हिमाचल में 30 नंवबर तक बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी।
    2. पहाड़ों पर माइनस में पहुंचा तापमान
    3. हिमाचल में अगले चार दिन तक मौसम खराब रहेगा

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall in Himachal) हो रही है जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई।

    हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कभी धूप कभी बादल आने के बीच अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। दो दिन तक चोटियों पर हल्का हिमपात होने व प्रदेशभर में बादल छाने के बाद मंगलवार दोपहर को धूप खिल गई।

    आंधी चलने व बारिश का येलो अलर्ट जारी

    प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि चंबा, भुंतर, सुंदरनगर में पांच से 5.2 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 30 नवंबर को लाहुल स्पीति को छोड़ शेष जिलों में आंधी चलने व बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं। प्रदेश में धूप और बादलों के बीच अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    आज कई स्थानों पर छाए रहेंगे बादल

    दो दिनों तक मौसम के खराब रहने के बाद मंगलवार को दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई और करीब एक से डेढ़ घंटे बाद धूप खिल गई और हल्के बादल छाए रहे।

    वहीं, बुधवार 29 नवंबर को यानी आज प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर बादल छा सकते हैं जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    किन्नौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

    प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर बीती रात हल्की बर्फबारी हुई। इसे पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में माइनस डिग्री दर्ज किया गया। स्पीति घाटी, काजा, रोहतांग दर्रा, कुंजम, किन्नौर के हांगो इत्यादि स्थानों पर बर्फबारी हुई।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: बर्फबारी से ठिठुरे हिमाचलवासी, बारिश और बढ़ाएगी ठंड; 4 दिन तक खराब रहेगा मौसम

    चार दिन तक एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा। श्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचे इलाकों में एक दिसंबर तक मौसम खराब रहेगा और कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने के आसार आए हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में 27 और 28 नवंबर को आंधी और वर्षा की चेतावनी, इन दस जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट