Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: हिमाचल में 27 और 28 नवंबर को आंधी और वर्षा की चेतावनी, इन दस जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेंश में मौसम विभाग ने 27 और 28 नवंबर को दस जिलों में आंधी और वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में सबसे अधिक गिरावट डलहौजी में ...और पढ़ें

    दस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी।
    दस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर तीन दिनों तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 27 व 28 नवंबर को प्रदेश के किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ दस जिलों में आंधी व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    तापमान में गिरावट 

    ऐसे में प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है जबकि निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है। वीरवार को दिन की शुरुआत के लिए धूप के साथ हुई है। धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है।

    अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट डलहौजी में तीन डिग्री, चंबा में 2.8 डिग्री शिमला में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में दो डिग्री की गिरावट के बावजूद न्यूनतम तापमान सुंदरनगर व मंडी से करीब दो गुणा ज्यादा है।

    शहरों में तामपान

    स्थान,       न्यूनतम,      अधिकतम

    शिमला,       8.2,            18.4

    सुंदरनगर,    4.5,            24.6

    भुंतर,          3.3,            25.1

    कल्पा,         2.8,            17.1

    धर्मशाला,     9.2,            25.0

    ऊना,          6.4,             25.0

    नाहन,        11.6,            22.7

    केलंग,         3.5,            10.5

    सोलन,         4.8,            25.2 

    यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: सैनिकों के लिए परफॉर्म कर रही थी रूसी अभिनेत्री पोलिना तभी गिरी यूक्रेनी मिसाइल, दर्दनाक मंजर का VIDEO वायरल

    खबरें और भी