LPG सिलिंडर नहीं मिल रहा तो इस टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें उपभोक्ता, हिमाचल में विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
हिमाचल प्रदेश में ईरान युद्ध के बीच एलपीजी संकट के बावजूद सरकार गैस आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। खाद्य नागरिक आपूर्ति निदेशक कुमुद सिंह ने उपलब्धता की ...और पढ़ें

एलपीजी सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ता टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
HighLights
हिमाचल में एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
उपभोक्ता शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।
दुरुपयोग रोकने हेतु निरीक्षण में 85 सिलेंडर जब्त किए गए।
जागरण टीम, शिमला। ईरान युद्ध के बीच चल रहे एलपीजी संकट के बावजूद सरकार व विभाग पूरी सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रयासरत हैं। हिमाचल प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशक कुमुद सिंह की अध्यक्षता में सभी जिला नियंत्रकों के साथ गैस सिलिंडरों की उपलब्धता की समीक्षा बैठक की गई।
उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडरों की लगातार प्राप्ति हो रही है तथा प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता है। कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1967 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
सिलिंडरों की प्राप्ति और वितरण पर कड़ी नजर
निदेशक ने कहा कि गैस सिलिंडरों की प्राप्ति और वितरण पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा घरेलू सिलंडरों का दुरुपयोग न हो इसके लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं।
दुरुपयोग पर 85 सिलिंडर जब्त
मार्च व अप्रैल में घरेलू सिलिंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 2007 निरीक्षण किए गए और 85 सिलिंडर जब्त किए हैं। इस अवधि में पेट्रोल व डीजल की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए 187 निरीक्षण किए गए। सीमावर्ती जिलों में कार्यरत प्रवासी श्रमिकों को पांच किलो ग्राम सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
बुकिंग ऑनलाइन व ओटीपी के माध्यम से
उपभोक्ताओं को घरेलू सिलिंडर ऑनलाइन बुकिंग व ओटीपी के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि सभी पात्र उपभोक्ता गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकें और अनावश्यक जमाखोरी रोकी जा सके।
यह भी पढ़ें: चंबा में भूस्खलन की चपेट में आया पुल, पहाड़ी से गिरे भारी मलबे ने पलभर में किया ध्वस्त