विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित, दो दिन पहले CM सुक्खू ने भी की थी मुलाकात

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 03 Sep 2026 12:05 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2026 12:22 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाई गई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी ...और पढ़ें

दो दिन पहले आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन विधायक अनुराधा राणा से मिलने पहुंचे सीएम सुक्खविन्द्र सिंह सुक्खू।

दो दिन पहले आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन विधायक अनुराधा राणा से मिलने पहुंचे सीएम सुक्खविन्द्र सिंह सुक्खू।

HighLights

  1. कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाई गईं।

  2. अस्पताल से छुट्टी मिली, 10 दिन होम आइसोलेशन में रहेंगी।

  3. मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी उनसे मुलाकात की थी।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई हैं। वायरल संबंधी शिकायत के चलते वह पिछले कुछ दिनों से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में उपचाराधीन थीं। बुधवार को चिकित्सकों ने उनका स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, उनकी हालत स्थिर होने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विधायक को अगले 10 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने उन्हें इस दौरान लोगों से दूरी बनाए रखने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है। 

विधायक अनुराधा राणा ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से स्वाइन फ्लू संक्रमित होने की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन की अवधि के दौरान वह किसी से मुलाकात नहीं कर पाएंगी।

सीएम सुक्खू ने की थी मुलाकात

बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी आईजीएमसी शिमला पहुंचकर विधायक अनुराधा राणा से मुलाकात की थी। इसके बाद अब विधायक की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उनके संपर्क में रहे लोगों में भी स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

प्रदेश में 12 मामले, दो की मौत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 12 हो गए हैं। संक्रमण के कारण प्रदेश में अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से फ्लू के लक्षण सामने आने पर लापरवाही न बरतने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

खांसने-छींकने से फैलता है संक्रमण

स्वाइन फ्लू आमतौर पर इन्फ्लुएंजा-ए वायरस से होने वाला श्वसन संक्रमण है। एच1एन1 संक्रमण को भी आम बोलचाल में स्वाइन फ्लू कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: 5-10 हजार से सीधा एक लाख रुपये... यह तो जुल्म है, घूसखोरी के लिए बदनाम हो रहे हिमाचल के ये 4 विभाग