Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'भाजपा का सपना नहीं हो पाया पूरा...', सीएम सुक्खू बोले- जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारा

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 04:30 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता ने उपचुनाव में खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पूर्ण बहु ...और पढ़ें

    Himachal Pradesh को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को जारी रखेगी कांग्रेस
    Himachal Pradesh को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को जारी रखेगी कांग्रेस

    HighLights

    1. जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारा: सीएम सुक्खू
    2. उपचुनाव में जनता 80 फीसदी तक रही सफल: सीएम सुक्खू

    जागरण संवाददाता, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बार-बार चार जून को सरकार बनाने का दावा कर रही थी। उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया है। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के लिए केवल एक सीट की जरूरत है। जनता ने 4 सीटें जीताकर दी है।

    सरकार साढ़े तीन साल लोगों के कार्य करेगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके लिए जो फैसले लिए गए हैं उस पर काम किया जाएगा। सभी कैबिनेट मंत्री इस दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने बिके हुए टिकट दिया। जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने में 80 प्रतिशत तक सफल हो पाई है।

    प्रदेश में मजबूत हुई कांग्रेस सरकार: सीएम सुक्खू

    विधानसभा में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने उपचुनावों में कांग्रेस के चार विधायकों को चुना है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद सदन में विधायकों की संख्या 38 होने के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार और मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को जारी रखेगी और इस दिशा में सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

    लोगों ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारा: सीएम सुक्खू

    उन्होंने कहा कि उपचुनावों में चार विधायकों को हरा कर राज्य के लोगों ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहे उपचुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसके लिए शीघ्र ही उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    अध्यक्ष के रूप में मेरा पूरा सहयोग मिलेगा: पठानिया

    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि छह नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई है। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देता हूं। सदन के संचालन में अध्यक्ष के रूप में मेरा पूरा सहयोग मिलेगा। मुझे उनसे उम्मीद है कि वे हिमाचल से जुड़े मुद्दों को विधानसभा के माध्यम से उठाकर जन कल्याण में अपना सहयोग देंगे।

    भाजपा को 61 विधानसभा में मिली बढ़त: जयराम

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में 68 में से 61 में लीड दी है। भाजपा ने लोकसभा में एक सीट और विधानसभा में दो सीटें कांग्रेस से छीनी है। उन्होंने कहा कि तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें भी भाजपा जीत दर्ज करेगी।

    यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के छह निर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, जानें किस पार्टी के पास कितने MLA