Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: 'देहरा के लोगों के लिए...', चुनाव जीतते ही CM सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की आई प्रतिक्रिया, जानिए किसे दिया जीत का श्रेय

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 01:37 PM (IST)

    Himachal By Election Result 2024 हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। तीन सीटों में से दो सीटों पर जीत दर्ज की है। सिर्फ एक ...और पढ़ें

    Himachal By Election Result 2024: देहरा से चुनाव जीतते ही कमलेश ठाकुर की पत्नी की आई प्रतिक्रिया।
    Himachal By Election Result 2024: देहरा से चुनाव जीतते ही कमलेश ठाकुर की पत्नी की आई प्रतिक्रिया।

    HighLights

    1. 'पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की'
    2. 'उसी का नतीजा है कि यह दिन देखने को मिल रहा है'
    3. 'मुझे देहरा के लोगों पर गर्व है'

    एएनआई, शिमला। हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए। तीन सीटों में से दो पर कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, एक सीट बीजेपी के खाते में आई है। देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की है।

    चुनाव जीतने के बाद कमलेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। उसी का नतीजा है कि यह दिन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय उन लोगों को दूंगी जो पार्टी के साथ पूरी तरह से खड़े रहे। मुझे देहरा के लोगों पर गर्व है।

    'देहरा की जनता ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया'

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता, विधायक और सांसदों ने दिन-रात मेहनत करके पार्टी का कर्तव्य निभाया। उन्होंने जीत का पूरा श्रेय जनता को दिया। देहरा के भाई-बहनों ने कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ काम किया। उन्होंने कहा कि सीएम साहब अपनी ड्यूटी निभाएंगे और हम अपनी ड्यूटी निभाएंगे। हम देहरा के लोगों के लिए काम करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Himachal By Election Result 2024 Live: देहरा और नालागढ़ सीट पर कांग्रेस की शानदार जीत, हमीरपुर से बीजेपी के आशीष शर्मा जीते

    खबरें और भी