Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में 600 नई पंचायतें बनाने के आवेदन लंबित, कब जारी होगा रोस्टर? पंचायती राज सचिव ने दिए डीसी को निर्देश

    By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 11 Mar 2026 05:51 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश सरकार के पास 600 नई पंचायतों के गठन के आवेदन लंबित हैं। पंचायती राज सचिव सी पालरासू ने उपायुक्तों को पंचायत चुनाव प्रक्रिया शीघ्र पूरी क ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव पर विभाग के सचिव ने डीसी को निर्देश दिए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव पर विभाग के सचिव ने डीसी को निर्देश दिए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. हिमाचल में 600 नई पंचायतों के गठन के आवेदन लंबित।

    2. पंचायती राज सचिव ने चुनाव प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

    3. 22 मार्च तक जारी हो सकता है पंचायत आरक्षण रोस्टर।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के पास वर्तमान में लगभग 600 नई पंचायतों के गठन के लिए आवेदन लंबित हैं। हालांकि, सरकार इतनी बड़ी संख्या में नई पंचायतें नहीं बनाएगी, फिर भी 18 मार्च तक नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया जारी रह सकती है। बुधवार को पंचायती राज सचिव सी पालरासू ने सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की और उन्हें पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों से फीडबैक भी लिया और अदालत के आदेशों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सभी स्थानों पर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया गया है।

    कब जारी होगा आरक्षण रोस्टर

    माना जा रहा है कि पंचायती राज विभाग 22 मार्च तक सभी पंचायतों के लिए चुनावी आरक्षण रोस्टर जारी कर देगा। इस रोस्टर में यह स्पष्ट होगा कि इस बार कौन सी पंचायत आरक्षित रहेगी और कौन सी ओपन रहेगी। सरकार ने वर्ष 2010 के चुनाव को आधार मानते हुए निर्णय लिया है कि जिन पंचायतों को दो बार आरक्षित किया गया था, उन्हें इस बार ओपन किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय के बाद पंचायती राज विभाग ने चुनावी रोस्टर तैयार करने में तेजी दिखाई है।

    नई पंचायतों पर स्थिति स्पष्ट नहीं

    उधर, नई पंचायतों के गठन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वर्तमान में, सरकार द्वारा जो नई पंचायतें बनाई जा रही हैं, उनके बाद प्रदेश में पंचायतों की संख्या 3700 से अधिक हो जाएगी। पहले सरकार ने 93 पंचायतों के प्रस्ताव पारित किए थे, इसके बाद 41 नई पंचायतों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। हाल ही में 61 नई पंचायतों को भी मंजूरी प्रदान की गई है। पहले पंचायतों की कुल संख्या 3577 थी, लेकिन नई पंचायतों के प्रस्तावों के बाद यह संख्या 3700 से अधिक हो जाएगी। 

    18 मार्च तक जारी रहेगी प्रक्रिया

    हालांकि, पंचायती राज विभाग ने अभी आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं, जिसके बाद नई पंचायतों के संबंध में अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत, सरकार नई पंचायतों को मंजूरी दे रही है और यह सिलसिला 18 मार्च तक जारी रहेगा।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं अधिकारी

    पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 21 मार्च तक का समय है, और 18 मार्च तक नई पंचायतों के संबंध में निर्देश दिए जा सकते हैं। इस पूरे मामले पर राज्य चुनाव आयुक्त के साथ भी चर्चा की जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें: 'हिमाचल के लिए नाइंसाफी वाला शुक्ल का कार्यकाल', मंत्री नेगी का पूर्व राज्यपाल पर बड़ा हमला; ...गैर जिम्मेदाराना था बयान