Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पुलिस के जवान मार रहे फरलो! पोर्टल पर नहीं 100 प्रतिशत हाजिरी, DGP ने विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 11:30 AM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश पुलिस के 'हिम उपस्थिति' पोर्टल पर कर्मचारियों की शत-प्रतिशत हाजिरी न होने पर डीजीपी अशोक तिवारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने 25 जुलाई तक ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. हिम उपस्थिति पोर्टल पर पुलिसकर्मियों की हाजिरी में कमी।

    2. डीजीपी ने 25 जुलाई तक मांगी अनुपालन रिपोर्ट।

    3. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के हिम उपस्थिति अटेंडेंस पोर्टल को लेकर पुलिस मुख्यालय की समीक्षा में चूक सामने आई है। समीक्षा में पाया कि अब तक प्रदेशभर में पोर्टल का सौ प्रतिशत पालन नहीं हो पाया है। बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी या तो पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं अथवा पंजीकरण के बावजूद नियमित रूप से आनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं।

    विभागीय कार्रवाई होगी

    डीजीपी अशोक तिवारी ने सभी जिला एवं यूनिट प्रमुखों से 25 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के साथ निगरानी में लापरवाही बरतने वाले वरिष्ठ अधिकारियों पर भी विभागीय कार्रवाई होगी। 

    हिम उपस्थिति अटेंडेंस सिस्टम

    पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर हिम उपस्थिति अटेंडेंस सिस्टम को शत-प्रतिशत लागू करने के आदेश जारी किए थे। इसके तहत सभी पुलिस कार्यालय प्रमुखों को अपने अधीन कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे।

    नियमित उपस्थिति अनिवार्य

    पुलिस मुख्यालय ने कार्यालयवार नामांकन की स्थिति संबंधित इकाइयों को सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है। आदेश में स्पष्ट किया है कि आइपीएस, एचपीएस अधिकारियों सहित हिमाचल पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सभी कार्य दिवसों में हिम उपस्थिति पोर्टल पर पंजीकरण और नियमित उपस्थिति अनिवार्य होगी। 

    खबरें और भी

    कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी

    डीजीपी ने आदेश में कहा है कि संबंधित पुलिस कार्यालय प्रमुख की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि उसके अधीन सभी अधिकारी-कर्मचारी पोर्टल पर पंजीकृत हों और नियमित हाजिरी लगाएं। यदि किसी कर्मचारी का पंजीकरण नहीं होता, नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं होती, जानबूझकर पोर्टल से बचा जाता है या आदेशों को लागू करवाने में लापरवाही बरती जाती है तो इसे गंभीर माना जाएगा। 

    यदि निर्धारित समय तक रिपोर्ट नहीं भेजी तो माना जाएगा कि संबंधित पुलिस कार्यालय प्रमुख आदेशों का पालन करवाने में विफल रहे हैं। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पर्यवेक्षण अधिकारियों के विरुद्ध सक्षम प्राधिकारी के समक्ष कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: DNA रिपोर्ट ने उठाया झूठ से पर्दा, सगे भाई ने किया था दुष्कर्म, हिमाचल हाई कोर्ट ने युवक के खिलाफ दर्ज FIR की रद